Jaipur News: गोरक्षकों ने ट्रकों से छुड़ाई गायें, तस्करों से हुई झड़प

Jaipur News: नागौर के परबतसर पशु मेले में गौ तस्करी का मामला सामने आया. इस दौरान गौ तस्करों ने गोरक्षकों पर हमला कर दिया. झड़प में कई गोरक्षक घायल हो गए. 

Jaipur News: गोरक्षकों ने ट्रकों से छुड़ाई गायें, तस्करों से हुई झड़प
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: नागौर के परबतसर पशु मेले में गौ माता को छुड़ाने पर गौ तस्करी करने वाले युवकों ने गोरक्षकों पर हमला कर दिया. नागौर जिले के परबतसर में चल रहे पशु मेले के दौरान गौ तस्करी का मामला तूल पकड़ गया है.

जानकारी के अनुसार, कई ट्रकों में गौ माताओं को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था. इन ट्रकों में न तो चारे-पानी की कोई व्यवस्था थी और न ही आवश्यक कानूनी दस्तावेज मौजूद थे. इस पर गोरक्षकों ने विरोध जताते हुए ट्रकों से गायों को छुड़ाना शुरू किया, जिस पर तस्करों और कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर गोरक्षकों पर हमला कर दिया. झड़प में कई गोरक्षक घायल हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज किया और साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती सहित कई गोरक्षकों को बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया. देर रात साध्वी जी को तो रिहा कर दिया गया लेकिन अन्य गोरक्षकों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर के गोरक्षकों में भारी आक्रोश है.

इस घटनाक्रम के विरोध में आज जयपुर स्थित गौ क्रांति मंच के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मंच के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद कोठारी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गोरक्षकों को रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा. गौ सांसद देवकीनंदन पुरोहित ने पशु मेले में खुलेआम पशु क्रूरता अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

गौरक्षा मंच ने तीन प्रमुख मांगें रखीं गोरक्षकों की तत्काल रिहाई, तस्करों पर कठोर कार्रवाई और पशु मेले में कानून की सख्ती से पालना. मंच ने सरकार को चेताया कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More