&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Crime: राजस्थान की राजधानी जयपुर के नरेना थाना पुलिस ने पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मार कर हत्या करने के मामले में 24 घंटे में खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.
नरेना थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि थाना इलाके में मरवा गांव में एक पेट्रोल पंप पर कार सवार दो लोगों ने रात को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया और पैसे मांगने पर सेल्समैन के सिर में गोली मारकर फरार हो गए.
जयपुर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में 6 पुलिस थाने और DST की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की गई, जहां पुलिस ने हत्या के मामले में गोपाल जाट और शैतान जाट को गिरफ्तार कर लिया.
साथ ही दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या के काम में ली गई एक अवैध पिस्टल और बिना नंबर की गाड़ी जब्त कर ली है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
पढ़िए जयपुर क्राइम की एक और खबर
Jaipur Crime: एक बड़ा फर्जीवाड़ा जयपुर जिले के गोविंदगढ़ में सामने आया है, जहां फर्जी कॉलेज बनाकर छात्रवृत्ति राशि हड़पने का मामला सामने आया है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जीरो नंबर की FIR दर्ज करवाई थी. जिस पर गोविंदगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जयपुर ग्रामीण SP आनन्द शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में ई-मित्र संचालक विजय कुमार जाट निवासी आष्टी-खुर्द, श्रवण राम जाट संचालक गुरु कृपा ITI कुचामन नागौर और विभाग के ही प्रोजेक्ट मैनेजर बलराम गुर्जर शामिल हैं.
विजय कुमार ने फर्जी दस्तावेजों से रावत कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, अलवर के नाम से कॉलेज का गठन किया और छात्रवृत्ति पोर्टल पर फर्जी छात्रों के दस्तावेज अपलोड कर करीब 23 लाख 64 हजार रुपये की छात्रवृत्ति उठा ली. पूरे मामले में सामाजिक न्याय विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर बलराम गुर्जर की मिलीभगत भी सामने आई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल है, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!