Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के सांगानेर में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ. नमूने लैब भेजकर आगे कार्रवाई की जा रही है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जयपुर के सदर थाना इलाके में देर रात पुलिस ने एक बार फिर मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वाले व्यापारी को रंगे हाथ पकड़ लिया. पुलिस ने छापा मारकर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया, जहां लोटस, अमूल, महान और कृष्णा समेत कई ब्रांड्स के नकली घी का उत्पादन किया जा रहा था. सूचना मिलते ही मौके पर खाद्य सुरक्षा टीम और सीएमएचओ सेकंड डॉ. मनीष मित्तल पहुंचे. टीम ने सभी ब्रांड के घी के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए.
डॉ. मित्तल ने बताया कि फैक्ट्री से नकली विक्स, वाशिंग पाउडर और साबुन भी बरामद हुए हैं. इसके अलावा घटिया कच्चा माल, पैकिंग मशीन और ब्रांडेड रैपर भी जब्त किए गए. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि यह जयपुर पुलिस की हाल ही में दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पहले लाल खोटी थाना पुलिस ने नकली पनीर से भरी पिकअप पकड़ी थी. पुलिस का कहना है कि मिलावटखोरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी. इस छापे से एक बार फिर साफ हो गया है कि त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को सजग रहने की जरूरत है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी आमजन से अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की तुरंत शिकायत करें, ताकि समय रहते मिलावटखोरी पर लगाम लगाई जा सके.
पढ़ें राजस्थान की एक और खबर
राजस्थान यूनिवर्सिटी रमन हॉस्टल में लड्डू कांड! मिठास की जगह मिली फंगस
जयपुर में प्रतिष्ठित सोढाणी स्वीट्स की मिठाइयों पर सवाल उठने लगे हैं. राजस्थान यूनिवर्सिटी के रमन हॉस्टल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांटे गए लड्डुओं में फंगस पाए जाने से छात्रों में हड़कंप मच गया. छात्रों ने शिकायत करते हुए बताया कि 14 अगस्त को लाये गए लड्डू 15 अगस्त को खोलते ही सड़ांध मारने लगे और उन पर फंगस जमी हुई मिली. छात्रों ने वार्डन के पास पहुंचकर विरोध जताया, जिसके बाद सड़े लड्डू वापस करवाकर नए लड्डू मंगवाए गए. मामले की शिकायत फूड सेफ्टी विभाग में दर्ज करवाई गई है, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है. सोढाणी स्वीट्स प्रबंधन की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!