Jaipur News: आगरा से गिरफ्तार हुआ फर्जी आईएएस अधिकारी, गिरोह के साथ मिलकर 14 लोगों से की थी 70 लाख की ठगी

Jaipur News: जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! फर्जी IAS अधिकारी बनकर 70 लाख की ठगी करने वाला दीपक जैन उर्फ आर.के. अग्रवाल गिरफ्तार. आरोपी ने 14 युवकों से ठगी की थी और सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया था. पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है.

Jaipur News: आगरा से गिरफ्तार हुआ फर्जी आईएएस अधिकारी, गिरोह के साथ मिलकर 14 लोगों से की थी 70 लाख की ठगी

Jaipur Fake IAS Officer: मुरलीपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिसने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी की थी. आरोपी की पहचान दीपक जैन उर्फ आर.के. अग्रवाल के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया.
 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक जैन अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर युवाओं को राजस्थान सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देता था. उसने 14 युवकों को फर्जी कॉल लेटर थमाकर ठगी की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now


इस मामले में गिरोह के दो अन्य सरगना, सुनित और मोंटू, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी मोंटू को इससे पहले एसओजी (SOG) भी गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में आरोपी दीपक जैन से और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

इस पूरी कार्रवाई को मुरलीपुरा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुरील के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया. पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें

Trending news