जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता! 4 करोड़ का 900 किलो नशा राख में तब्दील

Rajasthan News: जयपुर ग्रामीण के 9 पुलिस थानों में 40 प्रकरणों में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में न्यायालय के भौतिक सत्यापन के बाद नष्ट करने की कार्रवाई की गई.

जयपुर पुलिस की बड़ी सफलता! 4 करोड़ का 900 किलो नशा राख में तब्दील
Image Credit: Jaipur police destroyed drugs

Rajasthan News: राजस्थान की जयपुर ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 9 थानों में दर्ज 40 प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थ को नष्ट कर दिया. न्यायालय के आदेश पर भौतिक सत्यापन के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई. नष्ट की गई ड्रग्स में अफीम, डोडा पोस्ट, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थ शामिल थे.

जयपुर ग्रामीण एसपी राशी डोगरा डूडी ने बताया कि जयपुर ग्रामीण के अमरसर, चंदवाजी, मनोहरपुर, जोबनेर, रेनवाल मांजी, गोविन्दगढ़, रायसर, आंधी व मौजमाबाद थानों में अवैध मादक पदार्थ की गई 42 कार्रवाई के दौरान जप्त डोडा पोस्त, गांजा, स्मैक व नशीली दवाईयों को जलाकर नष्ट करने की कार्रवाई की गई, जिसमें 23 प्रकरणों में जप्त 848 किलो 789 ग्राम डोडा पोस्त, 6 प्रकरणों में जप्त 11 किलो 520 ग्राम गांजा, 8 प्रकरणों में जप्त 117 ग्राम स्मैक, 5 प्रकरणों में जप्त नशीली दवाईयों के 263 पत्तों को नष्ट किया गया. नष्ट किए गए अवैध मादक पदार्थ अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ आंकी गई है. कार्रवाई के दौरान डीडीसी कमेटी अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक, सदस्य एएसपी रजनीश पूनियां व अपराध सहायक प्रमोद कुमार की मौजूदगी में प्रीमियम मेट्रो प्रोडक्ट्स मौखमपुरा में जलाया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

एसपी डूडी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में जप्तशुदा मादक पदार्थ की वजह से 9 पुलिस थानों के मालखाने भरे थे, जिससे पुलिस द्वारा जब्त माल को रखने में समस्या आ रही थी. कार्रवाई के लिए एसपी कार्यालय स्थित अपराध शाखा द्वारा संबंधित थाना अधिकारियों से माल के निस्तारण के लिए प्रस्ताव प्राप्त कर रिकॉर्ड तैयार किया गया था. कार्रवाई के दौरान एएसपी दूदू शिवलाल बैरवा, दूदू सीओ दीपक खंडेलवाल, थानाधिकारी मौखमपुरा संजय कुमार के अलावा सम्बंधित थानों के मालखाना एचएम मौजूद थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.