Jaipur News: पांच महिला और दो युवक मंदिरों और भीड़भाड़ वाली इलाकों में करते थे चेन स्नेचिंग, पुलिस ने दबोचा शातिर गैंग

Jaipur News:  जयपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जो मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन स्नैचिंग करता था. 5 महिलाएं और 2 पुरुष गिरफ्तार, 8 चेन बरामद और 2 लक्जरी कारें जब्त की गईं.

Jaipur News: पांच महिला और दो युवक मंदिरों और भीड़भाड़ वाली इलाकों में करते थे चेन स्नेचिंग, पुलिस ने दबोचा शातिर गैंग
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: जयपुर पुलिस ने एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। ये लोग मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। गैंग के सदस्य बड़ी ही शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे, जिससे लोगों को शक न हो। वे अक्सर मंदिरों में देवी दर्शन के लिए लगी लाइनों में खड़े होकर महिलाओं की चेन या मंगलसूत्र पर नजर रखते थे और मौका मिलते ही चेन छीनकर फरार हो जाते थे. श्रावण मास में मंदिरों को निशाना बनाया था. पुलिस अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद कर रही है.

जयपुर पश्चिम पुलिस ने मंदिरों, धार्मिक आयोजनों व भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर चैन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 महिलाओं व 2 पुरुषों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से 8 सोने की चैनें और वारदात में प्रयुक्त 2 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

डीसीपी पश्चिम हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि 23 व 28 जुलाई को झारखंड महादेव मंदिर, वैशालीनगर में हुई तीन चैन स्नैचिंग वारदातों के बाद टीम का गठन किया गया. एसीपी आलोक सिंगल के निर्देशन में थाना वैशालीनगर, डीएसटी व तकनीकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध वाहनों के डाटा और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की.

मुखबिर की सूचना पर गिरोह की महिलाएं डिग्गी कल्याण मंदिर के पास वारदात की फिराक में मिलीं, जिन्हें दबोच लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान व अन्य राज्यों के भीड़भाड़ वाले मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में सोने की चेन व आभूषण चोरी करने की बात कबूली. भीड़ में घेरकर चैन तोड़ने की यह वारदातें सावन मास में विशेष रूप से की जाती थीं.

गिरफ्तार आरोपियों में विमलेश, पूजा, मधु, गुड्डी, अंजु, सुरेंद्र सिंह और ऋषि कुमार बावरिया शामिल हैं, जो भरतपुर, अलवर व मेरठ के रहने वाले हैं. पुलिस को अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है. इस कार्रवाई में हेडकांस्टेबल सुरेंद्र, दिनेश शर्मा, कांस्टेबल सांवर मल, सुरेश मीठारवाल और आशिष कुमार की विशेष भूमिका रही.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं