Jaipur Crime News: जयपुर में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, आरोपी को छुड़वाने की कोशिश

Jaipur Crime News: जयपुर में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला! आरोपी के साथी ने पुलिस कस्टडी से छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया.

Jaipur Crime News: जयपुर में फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने पुलिस पर किया हमला, आरोपी को छुड़वाने की कोशिश
Image Credit: Jaipur Crime News

Jaipur Crime News: जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. पुलिस आरोपी को पकड़कर ले जा रही थी, तभी उसके दो अन्य साथियों ने पुलिस टीम की गाड़ी पर हमला कर दिया और आरोपी को पुलिस कस्टडी से छुड़वाने का भी प्रयास किया.

घटना जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके की है, जहां श्याम नगर थाना पुलिस वांटेड बदमाश गौरव राय को दबोचकर ले जा रही थी. रास्ते में उसके दो साथी विजय कुमार राय और राहुल राय ने पुलिस टीम की गाड़ी के आगे आकर हमला कर दिया. इस हमले में पुलिस टीम की गाड़ी का कांच क्षतिग्रस्त हो गया. बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से गौरव राय को छुड़वाने का भी प्रयास किया.

Add Zee News as a Preferred Source

हालांकि, पुलिस टीम ने बदमाशों पर काबू पा लिया और विजय कुमार राय और राहुल राय को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी किशन बाग कच्ची बस्ती के रहने वाले हैं. विद्याधर नगर थाने में FIR दर्ज की गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि गौरव राय को श्याम नगर थाना पुलिस अपने साथ ले गई है, जबकि विजय कुमार राय और राहुल राय को विद्याधर नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. अब देखना यह है कि पुलिस आगे की जांच में क्या कुछ पता लगा पाती है और आरोपियों को कितनी सजा मिलती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author