प्रेमिका ने नहीं खोला प्रेमी के लिए दरवाजा, लड़के ने घर के बाहर कर डाला ये कांड!

Jaipur News: जयपुर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने अपनी गर्लफ्रेंड की नारजगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी के कई बार कहने पर भी प्रेमिका ने गेट नहीं खोला था. 

प्रेमिका ने नहीं खोला प्रेमी के लिए दरवाजा, लड़के ने घर के बाहर कर डाला ये कांड!
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां गर्लफ्रेंड की नाराजगी से परेशान होकर एक प्रॉपर्टी कारोबारी ने आत्महत्या कर ली. मिली जानाकारी के अनुसार, प्रेमी डेढ़ महीने से नाराज चल रही गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए गया था.

वह घर पर कह कर गया था कि वह मरने जा रहा है. वह गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और बहुत देर तक घर का का दरवाजा खटखटाया, लेकिन गर्लफ्रेंड ने गेट नहीं खोला. साथ ही फोन भी कट कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, इससे प्रेमी यानी प्रॉपर्टी कारोबारी परेशान हो गया और थार गाड़ी से घर आया. वहीं, उसके पिता ने
गाड़ी से उतरने के लिए कहा तो प्रेमी बोला कि उसने जहर खा लिया. इतना सुनते ही घरवाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

यह मामला बुधवार 3 सितंबर के जयपुर के रामनगरिया थाना की है. वहीं, प्रेमी के पिता ने शनिवार को बेटे की गर्लफ्रेंड और उसके घरवालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जगतपुरा के विश्वविद्यालय नगर के रहने वाले संजय मीणा अपने माता-पिता और बहन के साथ रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार करता था, जिसने 3 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड कर लिया. प्रेमी के पिता मोहनलाल मीणा ने मामला दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि बेटे की गर्लफ्रेंड पर झूठे प्रेमजाल में फंसाने और ब्लैकमेल कर रुपये हड़पे.

इसके साथ ही प्रॉपर्टी कारोबारी के पिता ने कहा कि शादी के दोनों परिवार में बात पक्की हो गई थी लेकिन इसके बाद लड़की के घरवालों टालमटोल करने लगे, जिससे उनका बेटा परेशान रहता था. वहीं, पिता के मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी कारोबारी बीते 15 साल से एक लड़की से बात कर रहा था.

प्रॉपर्टी कारोबारी ने इस बारे में 3 साल पहले ही परिवार को गर्लफ्रेंड के बारे में बता दिया था और दोनों परिवार में शादी को लेकर बात भी हो गई थी.

प्रेमी के पिता का आरोप है कि प्रेमिका के पिता ने दुकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपये मांगे थे और रुपये ना देने पर वो शादी के लिए आना-कानी करने लगे. बीते लगभग डेढ़ महीने से लड़की ने बेटे से बात करनी बंद कर दी. वहीं, बेटे के कहने पर वे लोग लड़की के परिवार से माफी मांगने गए , तो उन्होंने बेइज्जत कर घर से निकाल दिया.
वहीं, पुलिस ने बताया कि 3 सितंबर को प्रेमी मिलने के लिए प्रेमिका के घर गया और घर पर बोला कि मरने जा रहा हूं. वहीं, यह बात सुन प्रेमी के पिता उसके पीछे बाइक लेकर गए. पिता ने कहा कि बेटा थार लेकर सेक्टर-26 प्रताप नगर में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया था. वहीं, गेट खटखटाने और फोन करने के बाद भी गर्लफ्रेंड ने उससे बात नहीं की.

फिर पिता उसकी गर्लफ्रेंड के घर गए और बेटा वहां नहीं मिला, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और
बेटे को खोजने लगे. वहीं, बेटा 3 सितंबर को ही रात को घर वापस आया और उसी वक्त उससे पिता
पुलिसकर्मियों के साथ घर आए.
पिता ने कहा कि जब बेटे को गाड़ी से उतरने के लिए कहा तो उसने मना किया. इसके बाद उसने कहा कि उसने जहर खा लिया है. इसके बाद उसी तबीयत बिगड़ने लगी, जिस पर उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां
आधी रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More