Jaipur News: रामगंज में बच्ची पर कमेंट करने पर बिगड़े हालात, दो गुटों में जमकर हुआ पथराव, भारी बवाल के बाद पुलिसबल तैनात

Jaipur News: रामगंज में पथराव की घटना! धार्मिक आयोजन के दौरान बालिका को उलाहना देने से शुरू हुआ विवाद, दोनों गुटों में जमकर पथराव. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Jaipur News: रामगंज में बच्ची पर कमेंट करने पर  बिगड़े हालात, दो गुटों में जमकर हुआ पथराव, भारी बवाल के बाद पुलिसबल तैनात
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: रामगंज थाना क्षेत्र में देर रात दो गुटों के बीच पथराव की घटना हुई. यह विवाद एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुआ, जब एक गुट के लोगों ने वहां से गुजर रही एक बालिका को उलाहना दिया. इससे दोनों गुटों के बीच तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए. इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिसमें कुछ लोग चोटिल हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया. पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रित किया.

बाबू का टीबा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस की कोशिश है कि स्थिति सामान्य बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है.

जयपुर के रामगंज थाना इलाके में देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ. पथराव के चलते कुछ लोगों को मामूली चोट आई, वहीं घरों के बाहर खड़े कुछ वाहनों के शीशे टूट गए. सूचना मिलने पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई. रामगंज थानाधिकारी सुभाष यादव ने बताया कि बाबू का टीबा इलाके में एक मंदिर में धार्मिक आयोजन चल रहा था.

इसी दौरान वहां से गुजर रही एक बालिका को उलाहना देने पर यह पूरा विवाद उपजा. पहले दोनों गुटों के बीच में जमकर तू–तू मैं–मैं हुई और उसके बाद बात इतनी बिगड़ गई कि पथराव शुरू हो गया. पथराव में किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि घरों के बाहर खड़े तीन से चार वाहनों के शीशे टूटे हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए कुल 10 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है.

वहीं इलाके में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का काम करने वाले अन्य असमाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है. सूचना मिलने पर डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं