जयपुर RERA ने लिया संज्ञान, खरीदारों की आवाज पहुंची प्राधिकरण तक!

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में श्याम बिल्डहोम प्रोजेक्ट में अनियमितताओं को लेकर Rajasthan RERA ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज किया. 

जयपुर RERA ने लिया संज्ञान, खरीदारों की आवाज पहुंची प्राधिकरण तक!

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में श्याम बिल्डहोम प्रोजेक्ट में पार्किंग, RWA गठन और OC/CC की अनियमितताओं को लेकर ज़ी मीडिया पर चलाई गई खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. खबर सामने आने के बाद Rajasthan RERA ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है.

सूत्रों के अनुसार, प्राधिकरण ने संबंधित पक्षों से अतिरिक्त दस्तावेज और स्पष्टिकरण मांगे हैं, जिसमें कॉमन पार्किंग का वास्तविक विवरण, रजिस्ट्री की शर्तें, RWA गठन से जुड़ी जानकारी, OC/CC की वर्तमान स्थिति यह वही मुद्दे हैं जिन पर गंभीर सवाल उठाए गए थे.

खरीदारों की आवाज हुई और मजबूत
खबर वायरल होने के बाद सोसायटी के अन्य निवासियों ने भी आगे आकर अपनी समस्याएं साझा कीं. दो फ्लैट खरीदारों-पवन कुमार कुमावत और सुरेश जांगिड़ द्वारा दायर इम्पलीडिंग एप्लिकेशन को अब RERA में गंभीरता से लिया जा रहा है. प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि वे दोनों आवेदकों को पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि मामला सीधे उनके अधिकारों से जुड़ा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

खबर प्रसारित होने के बाद बिल्डर पर पार्किंग का हिसाब देने, RWA गठन की प्रक्रिया शुरू करने और OC/CC में देरी स्पष्ट करने के आरोप लगे.

सोसायटी में भी अब खरीदारों की एकजुटता बढ़ी है. नगर निगम और जेडीए अन्य एजेंसियां सक्रिय होंगी और अब कंज्यूमर के हक की बात होगी. खबर की वजह से स्थानीय प्रशासन ने भी नोटिस लेते हुए प्रोजेक्ट की स्थिति की आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जो मुद्दे महीनों से दबे थे, वो अब टेबल पर आ गए हैं.

केस में पारदर्शिता बढ़ी, मिलीभगत के आरोपों पर नजरें
शिकायतकर्ता और बिल्डर की मिलीभगत के संभावित संकेतों को भी अब RERA गंभीरता से देख रहा है. इससे पूरे केस में पारदर्शिता बढ़ी है. RERA की कार्रवाई तेज करवाई. खरीदारों की आवाज को मजबूत किया. बिल्डर पर जवाबदेही का दबाव बढ़ाया और मामले को नई दिशा दी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news