Jaipur Route Diversion: जयपुर में आज गुरुवार को एक साथ तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. महल रोड पर 78वीं आर्मी डे परेड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल और सवाई मान सिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या का आयोजन किया जा रहा है. सेना के शाम के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. इन आयोजनों के कारण अलग-अलग समय पर तीनों मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jaipur Route Diversion: आर्मी डे परेड का आयोजन सुबह 10:10 बजे से 11:25 बजे तक महल रोड पर किया जाएगा. परेड में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिनका पहले से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) है. परेड देखने के लिए आने वाले दर्शकों को सुबह 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा. यह आर्मी डे परेड पहली बार जयपुर में आयोजित की जा रही है, जिसमें भारतीय सेना के अनुशासन, शौर्य और आधुनिक सैन्य क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा.
सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड का नेतृत्व करेंगे
परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ होगी. इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड कमांडर को सलामी देंगे. इस क्रम में अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स परेड का नेतृत्व करते नजर आएंगे.
ये लोग रहेंगे मौजूद
आर्मी डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह शामिल होंगे. उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
कहां पर डायवर्ट किया गया रूट
आर्मी डे परेड को देखते हुए जयपुर में कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है. खाटू श्याम सर्किल से एनआरआई चौराहा होते हुए अक्षय पात्र की ओर जाने वाला सामान्य यातायात एनआरआई चौराहा से हल्दीघाटी मार्ग और वीआईटी रोड की ओर मोड़ा जाएगा. वहीं, विधाणी चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल और अक्षय पात्र की दिशा में जाने वाले वाहनों को बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से केन्द्रीय विहार मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में विधाणी चौराहे से बॉम्बे हॉस्पिटल की ओर जाने वाला ट्रैफिक महात्मा गांधी रोड की तरफ भेजा जाएगा.
यातायात की अनुमति नहीं होगी
इसके अलावा राणा सांगा मार्ग से अक्षय पात्र चौराहा और महल रोड की ओर जाने वाले वाहनों को द्वारकापुरा सर्किल और गौतम बुद्ध सर्किल से होते हुए वैकल्पिक मार्गों पर संचालित किया जाएगा. गोनेर मार्ग से अक्षय पात्र चौराहा और महल रोड की ओर जाने वाला यातायात डी-मार्ट सर्किल से समानांतर मार्गों पर मोड़ा जाएगा. एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक महल रोड पर खुलने वाली आवासीय कॉलोनियों के गेट और छोटे रास्तों से किसी भी प्रकार के यातायात की अनुमति नहीं होगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!