Rajasthan News : जयपुर RTO प्रथम पीछे, द्वितीय अव्वल !

Jaipur News : परिवहन विभाग इस वित्त वर्ष में राज्य सरकार के राजस्व लक्ष्य की उम्मीदों पर पीछे चल रहा है. लेकिन पूरे विभाग में सबसे चिंताजनक परफॉर्मेंस जयपुर आरटीओ प्रथम की चल रही है. वहीं जयपुर आरटीओ द्वितीय राजस्व लक्ष्य अर्जित करने के मामले में सबसे आगे है. चलिए बताते हैं कौन आगे और कौन हैं पीछे ?
 

Rajasthan News : जयपुर RTO प्रथम पीछे, द्वितीय अव्वल !
Image Credit: Jaipur NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News :राज्य सरकार के लिए राजस्व अर्जित करने वाले टॉप 5 विभागों में शामिल परिवहन विभाग की इस वित्त वर्ष में अब तक की परफॉर्मेंस बहुत बेहतर नहीं है. राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 9860 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य दिया हुआ है.

वहीं अगस्त तक के टारगेट की बात करें तो परिवहन विभाग को 3260.68 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित करना था. लेकिन अब तक के आंकड़ों को देखें तो परिवहन विभाग की अगस्त माह तक राजस्व प्राप्ति 2747.68 करोड़ रुपए रही है. यानी परिवहन विभाग अगस्त माह तक अपने लक्ष्य से 513 करोड़ रुपए पीछे चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

विभाग ने लक्ष्य का 84.27 प्रतिशत राजस्व अर्जित कर लिया है. वहीं कुल वार्षिक लक्ष्य की बात करें तो परिवहन विभाग ने 5 माह में अपने लक्ष्य का महज 27.87 प्रतिशत राजस्व ही प्राप्त किया है.कम राजस्व प्राप्ति के पीछे नए वाहनों की खरीद से मिलने वाले वन टाइम टैक्स में कमी को भी कारण माना जा रहा है.

अगस्त तक टारगेट, किसने किया अचीव ?
जयपुर RTO द्वितीय- टारगेट 203.71 करोड़, प्राप्ति 194.98 करोड़
अजमेर RTO- टारगेट 285.37 करोड़, प्राप्ति 254.63 करोड़
सीकर RTO- टारगेट 257.95 करोड़, प्राप्ति 223.56 करोड़
जोधपुर RTO- टारगेट 315.86 करोड़, प्राप्ति 272.15 करोड़
पाली RTO- टारगेट 145.86 करोड़, प्राप्ति 123.98 करोड़
कोटा RTO- टारगेट 190.02 करोड़, प्राप्ति 160.42 करोड़
बीकानेर RTO- टारगेट 240.61 करोड़, प्राप्ति 200.67 करोड़
दौसा RTO- टारगेट 97.46 करोड़, प्राप्ति 81.22 करोड़
चित्तौड़गढ़ RTO- टारगेट 200.90 करोड़, प्राप्ति 164.49 करोड़
जयपुर RTO प्रथम- टारगेट 576.27 करोड़, प्राप्ति 467.04 करोड़
उदयपुर RTO- टारगेट 278.86 करोड़, प्राप्ति 224.53 करोड़
अलवर RTO- टारगेट 143.97 करोड़, प्राप्ति 115.29 करोड़
भरतपुर RTO- टारगेट 109.24 करोड़, प्राप्ति 85.97 करोड़

परिवहन विभाग ने अगस्त माह तक के राजस्व लक्ष्य को लेकर आरटीओज की जो रैंक जारी की है, उसमें जयपुर आरटीओ द्वितीय यानी विद्याधर नगर कार्यालय के आरटीओ धर्मेन्द्र चौधरी सबसे आगे रहे हैं, जबकि पिछले साल तक दूसरे स्थान पर रहने वाले जयपुर आरटीओ प्रथम यानी झालाना आरटीओ की परफॉर्मेंस काफी खराब रही है. प्रदेशभर में पिछले साल तक दूसरे स्थान पर रहे जयपुर आरटीओ प्रथम की रैंक इस बार 10वें स्थान पर गिर गई है.

आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत विभाग के लिए राजस्व लाने में पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं. अगस्त तक जयपुर आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत लक्ष्य से 109 करोड़ रुपए पीछे चल रहे हैं. लक्ष्य हासिल करने में अजमेर आरटीओ सुमन भाटी दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर सीकर आरटीओ मथुराप्रसाद मीना चल रहे हैं. जबकि भरतपुर आरटीओ पीएल बामनिया 13वें नंबर पर रहते हुए सबसे फिसड्डी साबित हो रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More