Jaipur News: प्रेमी युगल मामले में ग्रामीणों ने 5 घंटे पुलिस की घेराबंदी, ड्राइवर की फाड़ी वर्दी

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण के रायसर में प्रेमी युगल से मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस टीम की करीब पांच घंटे तक घेराबंदी की गई और इस दौरान एक ड्राइवर से हाथापाई कर उसकी वर्दी तक फाड़ दी गई.

Jaipur News: प्रेमी युगल मामले में ग्रामीणों ने 5 घंटे पुलिस की घेराबंदी, ड्राइवर की फाड़ी वर्दी
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना पुलिसकर्मियों का प्रेमी युगल से मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचना उस समय महंगा पड़ गया, जब मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों की घेराबंदी कर दी और पुलिस कार को क्षतिग्रस्त कर दिया.

मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जमवारामगढ़, आंधी, रायसर व पुलिस लाइन से आरएसी जवानों द्वारा पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला गया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने रायसर थाने में 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ राजकार्य में बाधा व सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. रायसर थाना प्रभारी हेमराज सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे कंट्रोल रूम से टोडामीणा गांव स्थित जमादारों की ढाणी में प्रेमी युगल को बंधक बना कर मारपीट करने की सूचना मिली थी.

इसके बाद डीओ गोपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. इस दौरान वहां पहले से एकत्रित लोगों मौके पर पुलिस के आने का विरोध किया. पुलिस की कार के पीछे ट्रैक्टर लगा कर पुलिसकर्मियों की घेराबंदी कर दी. सूचना के बाद मौके पर जमवारामगढ थाना प्रभारी भगवान सहाय, आंधी और रायसर थाने के अलावा जयपुर ग्रामीण पुलिस लाइन से आरएसी का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा.

इसके करीब पांच घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे पुलिसकर्मियों को वापस थाने लाया गया. अब पुलिस ने 10 नामजद सहित अन्य के खिलाफ रायसर थाने में राजकार्य सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है. अब थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More