&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: दुकान पर नाम बदलकर व्यापार करने का मामला जयपुर भी पहुंच गया है. सांगानेर के प्रताप नगर में नाम बदलकर व्यवसाय करने का ऐसा ही मामला सामने आया है. दुकान का नाम हिंदू था, जबकि पेमेंट स्कैनर पर मुस्लिम नाम आ रहा है. इसको लेकर स्थानीय लोगों की दुकानदार से बहस हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दुकानदार से आईडी मांगी और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ.
प्रतापनगर कुंभा मार्ग में दुर्गेश डिपार्टमेंटल स्टोर पर स्थानीय युवक खरीदारी करने पहुंचे. उन्होंने पेमेंट के लिए स्कैन किया तो नाम मुज्जफर अहमद कुरैशी का नाम आया अर्थात सामान का पेमेंट मुज्जफर अहमद कुरैशी के खाते में जा रहा है. दुकान में बाकायदा गणेश जी और बालाजी की तस्वीर लगी हुई है. इस मामले को लेकर विवाद बढ़ा तो स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इधर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो दुकानदार उनसे उलझ गया. नाम बदलकर व्यवसाय करने पर पूछा गया तो मुजफ्फर ने उल्टा सवाल किया कि इससे आपको क्या लेना देना है ? मैं हिंदुओं का आदर कर रहा हूं, गणेश और बालाजी को मानता हूं.
दरअसल सात सेक्टर प्रताप नगर में रहने वाले मुजफ्फर ने श्री दुर्गेश डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से ग्रोसरी की दुकान खोल रखी है. उसने बरसों से दुकान खोल रखी है, लेकिन आज सुबह जब स्कैनर पर पेमेंट किया गया तो मामला उजागर हुआ. इसके बाद विहिप कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने नाम बदलकर दुकान करने के बारे में पूछा तो मुजफ्फर ने कहा कि दुकान उनकी मौसी के नाम पर है. मौसी का नाम दुर्गेश सुनकर पूछने पर उसने कहा कि मां ने धर्म बहन बना रखा था, इसलिए नाम रखा गया है. पुलिसकर्मियों ने मौसी की आईडी मांगी तो पहले तो उसने टालना चाहा और फिर कहा कि मौसी की मौत हो चुकी है.
इधर दुकानदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आए हैं, उस वक्त हिंदू मुस्लिम हुआ ही नहीं करता था. इस दौरान पुलिस के पूछने पर उसने कहा कि गणेश जी को मानता हूं और बालाजी को भी उतना ही मानता हूं. सवाल पूछा गया कि तिलक क्यों नहीं लगाते हो ? तब उसने कहा कि वो तिलक लगा लेगा. इस दौरान उनसे किसी को फोन कर कहा कि जल्दी आ जाओ वीएचपी वाले आ गए हैं. इधर पुलिसकर्मी ने दुकानदार से आवश्यक दस्तावेज भिजवाने के लिए कहा तथा विहिप कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट देने की कहकर चले गए. इसके बाद फिलहाल मामला शांत हो गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!