Jaipur News: अशोक गहलोत के पीएसओ ने डेढ़ लाख में खरीदा था SI परीक्षा का पेपर! मास्टरमाइंड ने पूछताछ में कर दिए बड़े खुलासे

Jaipur News: भ्रष्टाचार का पर्दाफाश! जयपुर एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुरक्षाकर्मी हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव गिरफ्तार. राजकुमार ने पेपर खरीदा और अपने साथी सत्येंद्र को बेच दिया.

Jaipur News: अशोक गहलोत के पीएसओ ने डेढ़ लाख में खरीदा था  SI परीक्षा का पेपर! मास्टरमाइंड ने पूछताछ में कर दिए बड़े खुलासे
Image Credit: Jaipur News:

Jaipur News: जयपुर एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सुरक्षाकर्मी हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है. राजकुमार ने आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के नजदीकी शिक्षक कुंदन पांड्या से डेढ़ लाख में पेपर खरीदा और अपने साथी सत्येंद्र को 6 लाख में बेच दिया. सत्येंद्र और राजकुमार के बेटे भरत ने पेपर पढ़कर परीक्षा पास की, जबकि एक अन्य आरोपी रविंद्र अभी फरार है.

एसओजी ने किया बड़ा खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान पुलिस के एसओजी ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा किया है. गिरफ्तार हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव और उनके बेटे भरत ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने उदयपुर के कुंदन पांड्या से डेढ़ लाख रुपये में पेपर खरीदा था. राजकुमार और कुंदन का पुराना संबंध था, जब राजकुमार मंत्री महेंद्रजीत मालवीय के पीएसओ थे और कुंदन मंत्री के क्षेत्र में लाइजनिंग का काम करता था. इस संबंध का फायदा उठाकर कुंदन ने राजकुमार को लीक पेपर उपलब्ध कराया था.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अपनी सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव की गिरफ्तारी पर बयान दिया है. गहलोत ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और उन्हें उम्मीद है कि एसओजी बिना किसी दबाव के इस मामले की जांच करेगी. राजकुमार यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे के लिए पेपर खरीदा था और इसे अन्य उम्मीदवारों को बेचकर मुनाफा कमाया. इस मामले में अब तक 120 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 54 सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. गहलोत के बयान के बाद, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत को पहले अपना घर संभालना चाहिए, क्योंकि उनकी पार्टी में ही अंतर्कलह है.


राजकुमार ने अपने बेटे भरत यादव के लिए एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उसने इसे अपने साथी सत्येंद्र सिंह यादव और पड़ोसी रविंद्र सैनी को 6 लाख रुपये में बेच दिया. इस तरह उसने 4.50 लाख रुपये का मुनाफा कमाया. हालांकि, उसके बेटे भरत ने लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हो गया, जबकि जिन दो लोगों को उसने पेपर बेचा था, वे दोनों एसआई बन गए.

एसआई भर्ती परीक्षा में सत्येंद्र सिंह यादव ने मेरिट में 12वीं रैंक और रविंद्र सैनी ने 156वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन यह सफलता अवैध तरीके से मिली थी. सत्येंद्र को एसओजी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, और उसी से पूछताछ के बाद राजकुमार का नाम सामने आया. रविंद्र सैनी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में एसओजी ने टीमें लगाई हुई हैं. इस मामले में अब तक 54 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 120 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. एसओजी की कार्रवाई से साफ है कि इस मामले में अभी और भी कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More