&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजधानी के एसएमएस अस्पताल में हाल ही में हुई मानसूनी बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी थी. अस्पताल की चारदीवारी पानी से लबालब हो गई थी, मरीज गंदे पानी में खड़े होकर इलाज कराने और दवा लेने को मजबूर हो गए. मामला उजागर होने पर चिकित्सा विभाग हरकत में आया और प्रमुख शासन सचिव व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दौरा किया.
मौके की स्थिति देखने के बाद JDA, नगर निगम और PWD के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में तय हुआ कि अस्पताल के चारों ओर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा ताकि भविष्य में अस्पताल परिसर में पानी जमा न हो. शुरूआती दौर में असर दिखा भी और अस्पताल के अंदर का ड्रेनेज सिस्टम साफ कर दिया गया लेकिन असली समस्या बाहर की है.
अस्पताल से निकलने वाला गंदा पानी विवेकानंद मार्ग होते हुए 22 गोदाम के नाले में जाता है लेकिन ये नाले मिट्टी से चौक हैं, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही. ऐसे में JDA और नगर निगम ने मिलकर सड़कों के किनारे बड़ी-बड़ी खुदाई तो कर दी लेकिन सफाई अधूरी छोड़ दी.
अब मानसून की विदाई से पहले सड़कों पर मौत के कुएं जैसे गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा खतरा बन गए हैं. मरीजों और राहगीरों को तेज बारिश की स्थिति में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस पूरे मसले पर SMS अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक एवं PWD प्रभारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि PWD, JDA और नगर निगम का संयुक्त समूह लगातार संपर्क में है और दो दिन में हालात सुधरने की उम्मीद है.
बता दें कि इस बार लागातार राजस्थान में भारी बारिश का देखने को मिला, जिससे कई जिले जलमग्न हो गए थे. पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!