Jaipur: 12वीं फेल मास्टरमाइंड 'प्रिंस' ने लोगों से हड़पे करोड़ों रुपये, जानें पूरा मामला

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में SOG ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों से राशि निवेश करा मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह के  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. 

Jaipur: 12वीं फेल मास्टरमाइंड 'प्रिंस' ने लोगों से हड़पे करोड़ों रुपये, जानें पूरा मामला
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: SOG ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अलग-अलग नाम से कई कंपनियां खोलकर उसमें लोगों से राशि निवेश करा मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दे करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक युवती भी शामिल है. गिरोह ने ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर भी हजारों छात्रों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. करोड़ों की ठगी करने के बाद गिरोह फरार होने की फिराक में था, जिसे SOG ने दबोच लिया.

SOG आईजी शरत कविराज ने बताया कि एसओजी के हत्थे चढ़ी गैंग का सरगना 12वीं फेल प्रिंस सैनी उर्फ बंशीलाल है. 2017 में 12वीं में फेल होने पर आरोपी ने चेन सिस्टम की सॉफ्टवेयर कंपनी ट्रोनेक्स वर्ल्ड की स्थापना की, जिसमें आरोपी ने 54 व्यक्तियों से धोखाधड़ी करके प्रत्येक से 12000 रुपये लेकर कुल 6 लाख 48 हजार रुपये प्राप्त किए.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद आरोपी ने कंपनी बंद कर राशि को खुर्दबुर्द कर निवेशकों को कुछ भी भुगतान नहीं किया. निवेशकों ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो साल 2022 में आरोपी ने ग्रे मोर एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी की स्थापना की, जिसमें आरोपी ने ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर 2200 छात्रों से 3 हजार रुपये वार्षिक फीस के रूप में प्राप्त करते हुए 66 लख रुपए जमा कर लिए.

इस 66 लाख रुपए की राशि को भी आरोपी ने खुर्दबुर्द कर दिया. साथ ही निवेशकों को 96% से 120% वार्षिक ब्याज देने का झूठा प्रलोभन देकर हार्वेस्ट AI टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली.

गिरोह के सरगना प्रिंस सैनी ने हार्वेस्ट AI टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लोगों को राशि निवेश करने का झांसा दे 6 लाख रुपये जमा कराने पर इसके बदले में एक स्कॉर्पियो कार देने का भी झांसा दिया. साथ ही खुद को और सहयोगी ममता भाटी को कंपनी का डायरेक्टर बना लगभग 250 व्यक्तियों से प्रत्येक से 6 लाख रुपये और उससे भी अधिक की राशि प्राप्त की. 50 करोड़ रुपये की गाड़ियां बांटने का झांसा दे गिरोह द्वारा ठगी की गई.

इसके बाद कंपनी के नाम से वेबसाइट बनाकर दो लाख सेटिस्फाइड कस्टमर होना बताया. वेबसाइट पर विदेशी व्यक्ति की फोटो लगाकर उसे कंपनी का मैनेजर बताया. महंगी गाड़ियां किराए पर लेकर बड़े-बड़े इवेंट आयोजित किए और सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर झूठा प्रचार किया.

इसके बाद कंपनी के नाम से एक नई स्कीम निकाल 2360 रुपये प्रति व्यक्ति निवेश मांगा और प्रतिदिन एक लक्की ड्रॉ जिसमें बाइक, स्कूटी सहित अन्य चीज जीतने का झांसा दिया. साथ ही जयपुर में अपना एक ऑफिस खोलकर अपने साथी दिनेश बागड़ी को षड्यंत्र में शामिल करते हुए उसे मैनेजर बनाया. इसके बाद कंपनी के नाम से टोकन जारी कर 40 लोगों से करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली.

इस प्रकार से इस पूरे गिरोह ने जनता से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए प्राप्त कर उसको हड़प लिया. फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ में जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी आने वाले दिनों में सख्त एक्शन लिया जाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More