&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Nirmal Chodhary Arrest: जयपुर में छात्र नेता निर्मल चौधरी को वर्ष 2022 के एक मुकदमे में गांधी नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है. DCP ईस्ट तेजस्वनी गौतम ने स्पष्ट किया है कि यह गिरफ्तारी SHO की वर्दी फाड़ने, राजकार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में की गई है. विधायक अभिमन्यु पूनिया को इस मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है, हालांकि वे खुद ही पुलिस की गाड़ी में निर्मल चौधरी के साथ गांधी नगर थाने पहुंचे थे. फिलहाल, विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
निर्मल चौधरी और हनुमान बेनीवाल डॉक्टर राकेश बिश्नोई आत्महत्या मामले में एक साथ आंदोलन कर रहे थे. बीते दिन सीएम भजनलाल शर्मा के आवास की ओर कूच करने पर जयपुर पुलिस ने उन्हें रोका था. इस बीच सरकार ने परिजनों को वार्ता के लिए बुलाया, जिसमे निर्मल चौधरी भी शामिल हुए थे.
हनुमान बेनीवाल ने आंदोलन समाप्त होने के बाद पुलिस से कहा था कि आंदोलन करने वाले अपने ही बच्चे हैं, इनपर कोई करवाई न हो. इस पर निर्मल चौधरी बोले, मंत्री जोगाराम पटेल ने हमें आश्वासन दिया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!