जयपुर का चमत्कारी शिव मंदिर, जहां एक साथ होते हैं 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Chamatkareshwar Mahadev Temple: जयपुर में यूं तो कई शानदार दर्शनीय स्थल हैं. लेकिन यहां पर बना एक चमत्कारी शिव मंदिर रहस्यों से भरा है. दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं.

जयपुर का चमत्कारी शिव मंदिर, जहां एक साथ होते हैं 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन

Chamatkareshwar Mahadev Temple: जयपुर को छोटा काशी माना जाता है. यहां पर हर कदम पर आपको शिवालय के दर्शन होंगे. इन्हीं मंदिरों में से एक है बनीपार्क स्थित चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर. इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप के दर्शन मिलते हैं. इसका इतिहास काफी चमत्कारी है, इसलिए भक्तों ने इस मंदिर का नाम चमत्कारेश्वर रखा.

मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति ने मंदिर के बारे में बताते हुए कहा कि ये शिवालय करीब 60 साल पुराना है. 60 साल पहले भादो के महीने में एक देशी गाय के थन से यहां पर अचानक ही दूध की धार बहने लगी थी. उस वक्त स्थानीय लोगों का इस पर ध्यान गया तो भगवान के प्रति आस्था के भाव के चलते मंदिर निर्माण कराया गया. तब से मंदिर में नियमित सेवा पूजा और बड़े- बड़े आयोजन होते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

जयपुर के इस खास मंदिर में भगवान भोलेनाथ के अर्द्धनारीश्वर रूप की पूजा की जाती है. मंदिर में भोलेनाथ परिवार सहित विराजमान हैं. सबसे खास बात ये है कि मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग के स्वरूपों को भी विराजमान किया गया है. यहां आकर आप 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं. हर बार महाशिवरात्रि पर यहां मेले का आयोजन किया जाता है.

इस मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि वो पीढ़ियां चढ़कर मंदिर में आ रहे हैं. भक्तों के जीवन में यहां आकर चमत्कार हुए हैं. लोग यहां मन्नत पूरी होने पर चढ़ावा चढ़ाते हैं. वहीं दूर-दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त यहां पहुंचते हैं.

ट्रेंडिंग न्यूज़