&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन स्कूली छात्र अचानक लापता हो गए हैं. लापता बच्चों में दो सगे भाई मोहित और नितिन और उनकी बुआ का बेटा अरमान शामिल हैं.
क्या है पूरा मामला?
14 अगस्त को तीनों छात्र अपने-अपने घरों से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे. मोहित और नितिन सांगानेर इलाके से निकले थे. वहीं, अरमान बजाज नगर क्षेत्र से घर से निकला. जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सांगानेर सदर और बजाज नगर थानों में गुमशुदगी और अपहरण का मामला दर्ज कराया.
CCTV से मिला सुराग
पुलिस ने जांच में पाया कि तीनों छात्रों को आखिरी बार गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर एक साथ देखा गया है. CCTV फुटेज में तीनों स्टेशन परिसर में घूमते नजर आए.
मिला एक चौंकाने वाला नोट
मोहित और नितिन के घर से एक हस्तलिखित नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा था कि परिवार हमें 5 साल तक सर्च न करें. इस नोट ने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है. फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये बच्चे अपहरण हुए हैं या अपनी मर्जी से घर छोड़कर गए हैं.
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज, मोबाइल लोकेशन व अन्य संभावित सुरागों के आधार पर तीनों की तलाश शुरू कर दी है. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के होटलों की स्कैनिंग तेज कर दी गई है.
परिजनों में तनाव और चिंता
तीनों बच्चों के परिजन बेहद चिंतित हैं और पुलिस से बच्चों को जल्द से जल्द ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं. परिवार का कहना है कि बच्चों के पास ज्यादा पैसे नहीं थे और वे ऐसे अचानक कहीं नहीं जा सकते.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!