Jaipur Muharram Route Diversion: देर रात तक शहर के कुछ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. पढ़ें जयपुर में रूट की ताजा अपडेट.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Muharram Route Diversion: मोहर्रम के अवसर पर शनिवार रात से जयपुर शहर में ताजिए बड़ी चौपड़ तक लाए जाएंगे. इस दौरान रात 9 बजे से देर रात तक यातायात की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी. संजय सर्कल, अजमेरी गेट, न्यू गेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट और रामगढ़ मोड़ से परकोटा क्षेत्र में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जाएगा, ताकि ताजियों के जुलूस को सुचारु रूप से निकाला जा सके.
ताजियों के बडी चौपड पर आवागमन के दौरान संजय सर्किल, अजमेरी गेट, न्यूगेट, सांगानेरी गेट, घाटगेट, गलता गेट और रामगढ मोड़ से सभी प्रकार के वाहनों का परकोटे में प्रवेश वर्जित रहेगा. शहर के अन्य स्थानों से बडी चौपड पर आवागमन के दौरान सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानान्तर मार्गों से संचालित किया जाएगा.
इसके अलावा, शहर में कुछ मार्गों पर भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा. इन मार्गों में रोड़ नम्बर 14, वीकेआई, कालवाड़ पुलिया, सिरसी पुलिया, 200 फुट अजमेर रोड़, न्यू सांगानेर मोड़, गोपालपुरा मोड़, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, धोबीघाट और रामगढ मोड गलता गेट चौराहा शामिल हैं. इन मार्गों पर भारी माल वाहक वाहनों का प्रवेश रात 9 बजे से देर रात तक वर्जित रहेगा.
नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित मार्गों का उपयोग करें. प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!