बहरोड के काठुवास टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग की दबंगई, ट्रक चालक के सर पर मारा डंडा

Jaipur News: बहरोड़ जिले के काठुवास टोल प्लाजा पर बहरोड परिवहन विभाग के गार्ड के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.

बहरोड के काठुवास टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग की दबंगई, ट्रक चालक के सर पर मारा डंडा
Image Credit:

Jaipur News: बहरोड़ जिले के काठुवास टोल प्लाजा पर बहरोड परिवहन विभाग के गार्ड के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है राजस्थान बॉर्डर पर बने टोल प्लाजा से ट्रक क्रोस होने के बाद पीछा कर रही परिवहन विभाग की गाड़ी के द्वारा ट्रक को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी.

इसके बाद विभाग के गार्ड ने डंडे से ट्रक चालक पर वार कर दिया, जिससे चालक घायल हो गया. घायल ट्रक चालक की हालत देख अन्य ट्रक चालक गुस्से में आ गया और गार्ड को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि की वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्ठी नहीं करता है.

इधर बहरोड़ परिवहन विभाग डिटीओ मनोज शर्मा से ज़ब मीडिया कर्मियों ने बात की तो मामला संज्ञान में नहीं होने का बताया. अब इसमें उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते है या फिर कोई बाहर से परिवहन विभाग की फ़्लाइंग के द्वारा पीछा किया जा रहा था पूरा विषय अब ये जाँच का है.

वायरल वीडियो में जब ट्रक चालक गार्ड से पिटाई के बारे में पूछ ताछ कर रहे है तो गार्ड बोल रहा है कि मेरा कोई लेना देना नहीं में तो आज पहली बार आया हूँ. अधिकारी से बात करो. लेकिन मामला बिगड़ता देख चेकिंग कर रहे परिवहन विभाग के अधिकारी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया वरना बड़ा हादसा हो जाता. वहीं वीडियो में अन्य ट्रक चालक गार्ड से बोल रहे है कि हरियाणा में आकर राजस्थान के आरटीओ क्या कर रहे है और जबरन गाड़ी का पीछा कर रहे है.

दिल्ली हरियाणा गुरुग्राम में बढ़ते निवेश के बाद लगातार कंट्रक्शन को लेकर कोटपुतली, बहरोड, सीकर , नीमकाथाना से बजरी, रोड़ी की सप्लाई होती है, जिसको लेकर पिछले एक महीने में केंद्र सरकार के द्वारा राजस्थान सरकार को ओवर लोड के खिलाफ अभियान चलाया गया था और काफी हद तक कंट्रोल भी हुआ लेकिन कुछ ट्रांसपोर्टर्स रात को ओवर लोड वाहन बेखोफ चलते है.

बड़े दलाल पुरा खेल चलाते है. केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली से जयपुर के बीच 11 सो करोड़ रुपये की लागत से नया हाइवे बनाया गया. पूरा काम पटेल कंट्रक्शन कंपनी ने किया था. लेकिन सैकड़ों ओवर लोड वाहनों के चलते एक महीने में ही पूरी तरह से टूट गया. जिसके बाद केंद्र सरकार ने पूर्व ओवर लोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जो काफी हद तक कारगर साबित हुआ.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team