&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: जयपुर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर आज त्रिवेणी नगर में जमकर दहाड़ा. बुलडोजर की दहाड़ सुनकर वहां रहने वाले लोग दहशत में आ गए. बुलडोजर कार्रवाई इतनी सख्त रही की महिलाओं के आंसू कई घंटे तक नहीं रुके.
जेडीए जोन 5 में पवर्तन शाखा ने त्रिवेणी नगर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाया. इस अतिक्रमण का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और इक तरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए.
जेडीए प्रवर्तन शाखा ने जेडीए के जॉन 5 पांच में बुलडोजर कार्रवाई की. जेडीए के डीएसपी गौरी शंकर शर्मा में प्रवर्तन अधिकारी राजेश पाठक के नेतृत्व में जेडीए का बुलडोजर कई घंटे तक गरजा. जेडीए प्रवर्तन शाखा के अधिकारियों का कहना है कि जोन -5 में त्रिवेणी नगर में नाला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था, जिस पर परिवर्तन शाखा ने कार्रवाई करते हुए पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की.
जेडीए द्वारा की गई इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. कार्रवाई के दौरान कई महिलाओं की आंखों से आंसू बहते रहे. स्थानीय लोगों ने कहा कि जेडीए की यह एक तरफा कार्रवाई है, एक तरफ के मकान तोड़ दिए गए, जबकि दूसरी तरफ के मकान बने हुए हैं.
स्थानीय महिलाओं ने कहा कि नाला क्षेत्र में करीब 30 साल से अधिक समय से मकान बने हुए हैं और सभी मकान नाला क्षेत्र में बने हुए हैं लेकिन जेडीए ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए महज कुछ मकानों को तोड़ा है, जिसमें कई लोग बेघर हो गए.
मुख्य बिंदु
जेडीए के जोन - 5 त्रिवेणी नगर में गरजा जेडीए का बुलडोजर
सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त
बुलडोजर की दहाड़ सुनकर स्थानीय लोग आ गए दहशत में
बुलडोजर की दहाड़ से महिलाओं के बहते रहे आंसू
महिलाएं सुबाकती रही बुलडोजर दहाड़ता रहा
और अवैध अतिक्रमण को कर दिया पूरी तरह जमीन दोज
सरकारी जमीन से हटाया गया पूरी तरह अतिक्रमण
त्रिवेणी नगर में हटाए गए अतिक्रमण में जेडीए प्रवर्तन शाखा के अधिकारी व पुलिस जाफ्ते के साथ व थाने के दर्जनों जवान तैनात किए गए. करीब चार से अधिक पुलिस जाति के साथ जेडीए ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. हालांकि जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. जेडीए पर एक तरफा कार्रवाई करने के आरोप भी लगाए लेकिन जेडीए प्रवर्तन शाखा ने सरकारी भूमि पर और अतिक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!