Jaipur News: आंखों पर पट्टी बांध दो दोस्तों को किया किडनैप, पकड़ा गया 1 बदमाश

Jaipur News:  राजधानी की मानसरोवर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की और दो दोस्तों का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांगने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया. बाकी की तलाश जारी है. 

Jaipur News: आंखों पर पट्टी बांध दो दोस्तों को किया किडनैप, पकड़ा गया 1 बदमाश

Jaipur News: राजधानी की मानसरोवर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रेंटल कार लेकर दो दोस्तों का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य चार बदमाशों को नामजद किया है, जिनकी तलाश में कई टीम जुटी हुई है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक कार, एक बाइक और एक पिस्टल बरामद की है.

डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया कि 7 जून की शाम प्रदीप बैरवा अपने दोस्त के साथ सिटी पार्क घूमने आया था लेकिन पार्क बंद होने के कारण वह न्यू आतिश मार्केट स्थित एक क्लब में चले गए. क्लब से जब रात को दोनों घर जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले तभी सामने से बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें फिल्मी अंदाज में बाइक आगे लगाकर रोका.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इसके बाद एक कार में सवार तीन अन्य बदमाश भी वहां पर पहुंचे और फिर पांचों बदमाशों ने दोनों दोस्तों को पकड़ कर उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी. उसके बाद बदमाशों ने दोनों पीड़ित युवकों को कार के अंदर पटक कर उनका अपहरण कर लिया और मारपीट करते हुए अपने साथ ले गए.

इसके बाद बदमाश दोनों पीड़ित युवकों को मारपीट करते हुए काफी देर तक अपने साथ घूमाते रहे और पिस्टल की नोक पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी. वहीं, बदमाशों ने पीड़ित प्रदीप के पिता को फोन कर 8 लाख की भी मांग की. ढाई घंटे तक दोनों को घूमाने के बाद बदमाश उन्हें हल्दीघाटी मार्ग पर सुनसान जगह पटक कर फरार हो गए. इसके बाद पीड़ितों ने मानसरोवर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों के रूट को आईडेंटिफाई किया.

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना रविंद्र बैरवा को गिरफ्तार किया और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त कार, बाइक और पिस्टल बरामद की. पुलिस ने गिरोह में शामिल रवि, अजय, सुरेंद्र और विजेंद्र को नामजद किया है. फरार चल रहे बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है.

गिरोह का सरगना रेंटल कार लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता ताकि उसकी पहचान ना हो सके. फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ में जुटी है, जिसमें कई वारदातों पर खुलासा होने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news