जयपुर के विद्याधर में चार महीने में उखड़ी करोड़ों रुपये की सड़क, जनआक्रोश

Jaipur News: जयपुर के विद्याधर नगर जोन-2 में JDA द्वारा मार्च-अप्रैल में बनाई गई सड़क महज चार महीने में ही पूरी तरह से उखड़ गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं. 

जयपुर के विद्याधर में चार महीने में उखड़ी करोड़ों रुपये की सड़क, जनआक्रोश
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजधानी जयपुर में एक बार फिर जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ गए हैं. विद्याधर नगर जोन-2 में अलका सर्किल से बियानी कॉलेज तक बनाई गई सड़क महज चार महीने में ही पूरी तरह से उखड़ गई है. मार्च-अप्रैल में बनाई गई यह सड़क जुलाई आते-आते गड्ढों में तब्दील हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से आए दिन हादसे हो रहे हैं. गड्ढों से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और बच्चों व बुजुर्गों को खासा खतरा बना हुआ है. लोगों ने JDA के इंजीनियरिंग विंग पर घटिया निर्माण और लीपापोती के आरोप लगाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

गौर करने वाली बात यह है कि सड़क निर्माण से पहले पानी की निकासी के लिए बाकायदा नाला बनाया गया था, लेकिन उसके बावजूद बारिश का पानी सड़क को बहा ले गया. इससे जाहिर होता है कि सड़क निर्माण में गंभीर तकनीकी खामियां रही हैं.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि JDA के अधिकारियों ने नाले में ही सड़क रूपी करोड़ों रुपये बहा दिए, क्योंकि सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि वह एक मॉनसून भी नहीं झेल पाई. अब इलाके में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोग खुद की सुरक्षा के लिए वैकल्पिक रास्तों की तलाश कर रहे हैं.

लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया. पानी निकासी की सही व्यवस्था नहीं है. इंजीनियरिंग विंग की लापरवाही है और करोड़ों रुपये का बर्बाद हैं. स्थानीय लोगों ने JDA से तत्काल सड़क की मरम्मत, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-4 दिन कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 15 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में और 16 अगस्त से पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कोटा के कुछ इलाकों में 15 अगस्त को और कोटा, उदयपुर में 16 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author