फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर खिलाफ BJP नेता, कहा- राजस्थान में विरोध न हो इसलिए...

Jaipur News: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फ़िल्म "120 बहादुर" को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थान अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रतिनिधियों ने फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक को लीगल नोटिस भेजा है. 

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर खिलाफ BJP नेता, कहा- राजस्थान में विरोध न हो इसलिए...
Image Credit: Farhan Akhtar film 120 Bahadur

Jaipur News: "रेज़ांग ला के 114 शहीद अहीर सैनिकों के सम्मान में, ‘120 बहादुर’ में ऐतिहासिक सच्चाई की मांग" पर बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फ़िल्म "120 बहादुर" को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. राजस्थान अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रतिनिधियों ने फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक को लीगल नोटिस भेजा है.

उनका आरोप है कि फ़िल्म में 1862 के युद्ध से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और अहीर यादव सैनिकों की बहादुरी और योगदान को सही तरीके से नहीं दिखाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इस मामले पर पूर्व सांसद और भाजपा नेता करण यादव ने भी कड़ा विरोध जताया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिल्म रिलीज़ से पहले आवश्यक बदलाव नहीं किए गए तो पूरे राजस्थान में इसका व्यापक विरोध किया जाएगा.

यादव समाज की मांग है कि फ़िल्म में अहीर यादव सैनिकों की वीरता, युद्ध में उनके योगदान और शौर्य का सटीक चित्रण हो. साथ ही 1862 के युद्ध में शहीद हुए यादव समाज के जवानों के परिवारों के सामने रिलीज़ से पहले फ़िल्म की विशेष स्क्रीनिंग कराई जाए. इसके अलावा, प्रतिनिधियों ने यह भी आग्रह किया है कि फ़िल्म के अंत में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाए ताकि नई पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत कराया जा सके.

समाज का कहना है कि ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फ़िल्मों में तथ्यों की प्रामाणिकता और संवेदनशीलता बनाए रखना बेहद ज़रूरी है, ताकि किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. इस मुद्दे पर फ़िल्म निर्माताओं की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.