&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur Road Accident: जयपुर दौसा के मनोहरपुर NH—148 हादसों का हाईवे बन गया है, जहां एक और हादसा हुआ. NH—148 हाईवे पर केंटर और सवारी कार में भिड़ंत हो गई. सूचना मिलते ही ASP हाईवे व यातायात नारायण लाल तिवाड़ी, जमवारामगढ़ SDO ललित मीणा, तहसीलदार दिनेश चन्द मीणा और तहसीलदार आंधी प्रांजल कंवर अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली. जयपुर ग्रामीण SP आनंद शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि कार सवार उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी के रहने वाले थे और मध्य प्रदेश में शादी कर वापस घर लौट रहे थे. हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हे और अन्य घायलों का उपचार जारी है.
एक भीषण सड़क हादसा हुआ जब एक सवारी गाड़ी और कैंटर में तेज रफ्तार में टक्कर हो गई. सवारी गाड़ी दौसा से मनोहरपुर की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे कैंटर से उसकी भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने मृतकों और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल भेजा. पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है.
)
)
हादसा इतना भीषण था कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन के अंदर फंस गए. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने घायलों और मृतकों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की.
)
)
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. साथ ही उनके परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया भी जारी है. हादसे के कारण हाईवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. गौरतलब है कि इस हाईवे पर लगातार हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है, और हाल के दिनों में कई बड़े हादसे हुए हैं जिनमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है.
)
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!