&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli News : शुद्ध आहार मिलावटी पर वार अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ खाद्य सुरक्षा विभाग व विराटनगर थाना पुलिस ने देर रात सयुंक्त कार्रवाई करते हुये 11 क्विंटल 10 किलो सेंथेटिक पनीर को जब्त किया है. साथ ही पिकअप चालक को गिरफ्तार कर सेंथेटिक पनीर को जेसेबी की सहायता से गड्डा खुदवाकर कर नष्ट करवाया गया.
पनीर अलवर के पास से जयपुर जा रहा था, जिसे त्यौहारी सीजन मे खफाने का काम किया जा रहा था. जो सीधे रूप से आमजन की सेहत की साथ खिलवाड़ था. पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा नियंत्रण आयुक्त डॉ टी शुभमंगला के नेतृत्व मे की गई. डॉ शुभमंगला ने बताया इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आदेश है किसी के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ ना हो उसके चलते पुरे प्रदेश मे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान चला रखा है. जिससे त्यौहारी सीजन मे किसी के के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ न हो.
इसी क्रम मे कोटपूतली-बहरोड़ जिले मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे है. जिसके तहत पिछले तीन दिनों मे ये विभाग की तीसरी बड़ी कार्रवाई है. जिसमे बानसूर मे कलेक्शन सेंटर से नकली दूध पकड़ कर नष्ट करवाया वही कोटपूतली के मुख्य बाजार से नकली घी बनाने का भंडाफोड़ किया है. स्वास्थ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों का कहना कोटपूतली-बहरोड़ जिले मे मिलावट खोरो के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी.
कैसे बनता है नकली पनीर ?
अगर पनीर असली है तो क्रीमी और दूध जैसा लगेगा, लेकिन नकली हो तो स्वाद अजीब या कैमिकल जैसा लगेगा. असली पनीर स्पॉज जैसा होता है लेकिन नकली पनीर हार्ड होता है.
कैसे पहचाने नकली पनीर ?
इस पहचान के लिये आपको आयोडीन सॉल्यूशन की जरूरत होगी जो किसी भी मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है. पनीर के छोटे से टुकड़े को हल्का गर्म करें और फिर 2-3 बूंद आयोडीन सॉल्यूशन डाल दें. अगर रंग बदलकर नीला या बैंगनी होता है तो इसमें स्टॉर्च मिला है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!