JD Vance City Palace Visit : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज आगरा में ताजमहल देखने के बाद जयपुर वापस लौटे, जिसके बाद जयपुर में सिटी पैलेस देखने का प्रोग्राम शिड्यूल था, लेकिन अचानक ही इस प्रोग्राम को रद्द कर दिया गया है.
Trending Photos

Rajasthan News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का आज सिटी पैलेस देखने जाने का प्रोग्राम था, लेकिन इसे अचानक रद्द कर दिया गया है. आगरा से जयपुर वापस लौटने के कुछ ही समय बाद अमेरिका उपराष्ट्रपति ने ये सिटी पैलेस जाने का प्रोग्राम रद्द कर दिया.
यह भी पढ़ें- चांदी के मोटे कड़े बने जान के दुश्मन, दिन दहाड़े पैर काट कर ले गए हैवान
आपको बता दें कि सिटी पैलेस में डिप्टी सीएम दीया कुमारी की अगवानी में अमेरिका के उपराष्ट्रपति को सिटी पैलेस विजिट करना था, दोपहर का लंच भी सिटी पैलेस में शिड्यूल था. लेकिन अब रामबाग पैलेस में भी लंच किया गया. आपको बता दें कि जेडी वेंस अपने परिवार के साथ 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भारत यात्रा पर हैं.
यह भी पढ़ें- राजस्थान का नैन सिंह गुर्जर बना करोड़पति, ड्रीम 11 ने रातों-रात बदली किस्मत
इससे पहले वेंस ने पूरे परिवार के साथ आगरा का ताजमहल देखा और 3 घंटे का वक्त आगरा में बिताने के बाद जयपुर लौटे. फिलहाल अमेरिका के उपराष्ट्रपति जयपुर के रामबाग पैलेस में हैं और जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होंगे.
अमेरिका उपराष्ट्रपति ने जेडी वेंस ने ताजमहल को सच्चे प्यार और मानवीय सरलता के साथ ही भारत के महान देश के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण कहा.
आगरा में वेंस का स्वागत यूपी के सीएम आदित्यनाथ ने किया था. सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गये थे और ताजमहल का 12 किमी का रास्ता सुरक्षा घेरे में था. जिसमें अमेरिकी सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे. जो पिछले तीन दिन से आगरा में ङी डेरा डाले हुए थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!