Jhunjhunu News: 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, मसाज की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने10 युवकों को हिरासत में लिया. 

Jhunjhunu News: 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, मसाज की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा
Image Credit:

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं कोतवाली पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. कोतवाली थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस अभियान में 10 युवकों को हिरासत में लिया.

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोतवाली पुलिस को लंबे समय से शहर के कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी.

इसके बाद कोतवाल हरजिंदर सिंह ने एक विशेष टीम गठित की और चार संदिग्ध स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 युवकों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ जारी है. कोतवाली थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में बढ़ती अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी.

इधर, झुंझुनूं जिले के अमरपुरा कला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में जमीन विवाद को लेकर एक फौजी की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, सेना के जवान विक्रम को देर रात घायल अवस्था में परिजन लेकर आए थे, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनो के अनुसार, विक्रम बड़सरी का बास घर का सामना लेने गया था, जहां विवाद के बाद उस पर हमला कर दिया गया.

विक्रम हवलदार के पद पर कार्यरत था और अभी अबोहर, पंजाब में ड्यूटी पर तैनात था. 2002 में सेना में भर्ती हुए विक्रम 7 जून को छुट्टी पर घर आए थे. वहीं, मृतक सेना के जवान के शव को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. घटना के बाद सूरजगढ़ पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

Reporter- Ashok Kumar sharma

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.