Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी इलाके में एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था, जिसकी हत्या में 5 आरोपियों के पुलिस ने गिरफ्तार किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी खुर्द क्षेत्र में 6 जुलाई को मिले एक अज्ञात युवक के अर्धनग्न अवस्था में शव की गुत्थी को पुलिस ने महज 36 घंटों में सुलझा लिया है.
प्रारंभिक जांच में इसे ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था, लेकिन पचेरी पुलिस थाना व एजीटीएफ झुंझुनूं की संयुक्त कार्रवाई से मामले का खुलासा हो गया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यवाहक एसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शराब के नशे में धुत्त ईंट भट्ठा मालिक एक बैंक मैनेजर ने अपने 3 दोस्तों के साथ पहले युवक से उसका नाम पूछा था, लेकिन युवक द्वारा नाम नहीं बताए जाने पर उन्होंने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.
इस मारपीट में युवक की मौत हो गई. मामले को छुपाने के लिए आरोपियों ने सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की और शव को अर्ध नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया.
डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, मृतक युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. पचेरी पुलिस और एजीटीएफ टीम मामले की तह तक जाने और मृतक की शिनाख्त के लिए कोशिश कर रही है. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है.
वहीं, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के रेलवे स्टेशन से झुंझुनूं की ओर करीब चार किलोमीटर दूर, नारी मार्ग के पास सोमवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार, रेलवे पटरियों पर एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना चिड़ावा पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर युवक की चप्पलें रेलवे लाइन पर थीं, जबकि उसका शरीर पटरी से कुछ दूर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था. युवक ने काले रंग की पैंट और लाल फीते वाली काली चप्पल पहन रखी थी, जबकि उसकी शर्ट घटनास्थल से नहीं मिली.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhunjhunu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!