Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं के सूरजगढ़ के अमरपुरा कलां गांव में सेना के हवलदार विक्रम सिंह की हत्या कर दी गई, जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए धरने पर बैठ गए और फूट-फूटकर कहने लगे कि वापस नहीं आएंगे.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुरा कलां गांव में सेना के हवलदार विक्रम सिंह की हत्या के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए धरने पर बैठ गए और आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की.
मृतक विक्रम सिंह 18 राज राइफल्स में सेना मे हवलदार था और पंजाब के अबोहर में तैनाती था. वे 7 जून को छुट्टी पर अपने गांव पालोता का बास आए थे.
10 जून की रात ड्यूटी पर लौटते समय गांव के ही दो युवकों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में उन्हें जबरन बैठाया और अपने घर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की. रात 9 बजे परिजनों को सूचना मिली, तब तक विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल थे. आरोपियों ने उन्हें घर से बाहर फेंक दिया. सूरजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.
परिजनों का गुस्सा, धरने पर बैठे
विक्रम सिंह की बेटियों छवि और साक्षी, बेटे निशांत और मां अंबिका ने शव को देखकर फूट-फूटकर रोते हुए कहा कि ये वापस नहीं आएंगे, हमें इंसाफ चाहिए. आरोपियों को फांसी दो. परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और धरना शुरू कर दिया.
बेटे निशांत ने कहा कि जब तक आरोपियों को सजा नहीं मिलती, हम शव नहीं ले जाएंगे. परिजनों का कहना था कि अगर सैनिकों के साथ ऐसा हो रहा है, तो आम नागरिकों का क्या होगा?
पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर माने
लंबी समझाइश के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. सेना ने विक्रम सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया. बेटे निशांत और बेटियों छवि और साक्षी ने पिता के शव को कंधा दिया और नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. विक्रम सिंह के भाई विनोद कुमार ने बताया कि उनके भाई करीब 10 साल पहले रिटायर होकर डिफेंस सर्विस कोर में सेवा दे रहे थे.
Reporter-Ashok Kumar sharma
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!