&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले के मंड्रेला थाने के कांस्टेबल पर पूछताछ के दौरान एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है . चुरू के रावतसर निवासी मोहम्मद तारीफ के साथ पूछताछ के दौरान कांस्टेबल मुकेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति ने कथित तौर पर मारपीट की, जिससे तारीफ का हाथ शीशे के दरवाजे से टकराया. इससे दरवाजा टूट गया और कांच के टुकड़े तारीफ की नस में धंसने से खून बह निकला.
गंभीर हालत में उसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया. एसपी बृजेश उपाध्याय ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर जांच चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल को सौंपी.तारीफ ने बताया कि मंगलवार को कांस्टेबल मुकेश ने फोन कर उसे थाने बुलाया, जहां उसके खिलाफ मजदूरी के 12 हजार रुपये के विवाद की मौखिक शिकायत थी. तारीफ का कहना है कि उसने 10 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे और बाकी राशि देने से इनकार नहीं किया था.
थाने पहुंचने पर कांस्टेबल ने गाली-गलौज और लात-घूंसे से मारपीट की, जिससे वह शीशे के दरवाजे से टकरा गया. टूटे कांच से उसकी नस कट गई और कमरा खून से भर गया. उसे पहले मंड्रेला सीएचसी और फिर बीडीके अस्पताल ले जाया गया. थानाधिकारी सुरेश रोनल ने दावा किया कि तारीफ ने आवेश में आकर खुद शीशे पर हाथ मारा, जिससे चोट लगी. एसपी ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jodhpur New Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!