शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jhunjhunu: झुंझुनूं के धनूरी थाना क्षेत्र के लूटू गांव में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने महज 7 घंटों में आरोपी बेटे किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया है.

शराब के नशे में धुत बेटे ने पिता को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jhunjhunu: झुंझुनूं के धनूरी थाना क्षेत्र के लूटू गांव में शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने महज 7 घंटों में आरोपी बेटे किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया है. धनूरी थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बताया कि घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है.

प्रारंभिक जांच और परिवार के बयानों के अनुसार, किशनलाल ने शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने पिता जगदीश सोनी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी. यह वारदात शराब के ठेके के पास एक गुवाड़ में हुई. दोनों उस समय शराब पी रहे थे, तभी पैसे को लेकर उनका विवाद हो गया. गुस्से में किशनलाल ने पास पड़े पत्थर से पिता के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद किशनलाल ने शव को सुबह घर लाकर दाह संस्कार की तैयारी शुरू कर दी. मृतक के बड़े बेटे दीपक सोनी को शक हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. जांच में पता चला कि हत्या घर के बाहर हुई और शव को बाद में घर लाया गया. पुलिस ने खून से सना पत्थर बरामद किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशनलाल नशे का आदी है और मजदूरी करता है. उसके और पिता के बीच अक्सर शराब को लेकर झगड़े होते थे. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news