मौलाना बना तांत्रिक हिंदू लड़कियों को किया टॉर्गेट, ताबीज बांध धर्म परिवर्तन और निकाह...

Rajasthan Crime: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में एक मौलाना तांत्रिक बना फिर उसने एक युवती से रेप किया और उसका वीडियो बनाया.  मौलाना इकराम के मोबाइल में कई और युवतियों के अश्लील फोटो मिले. 

मौलाना बना तांत्रिक हिंदू लड़कियों को किया टॉर्गेट, ताबीज बांध धर्म परिवर्तन और निकाह...
Image Credit:

Rajasthan Crime: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया, जहां मदरसे में पढ़ाने वाले एक मौलाना ने पहले एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाया. फिर रेप कर उसका वीडियो बनाया.

वहीं, इसके बाद मौलाना युवती पर निकाह के लिए दवाब बनाने लगा. ऐसे में मौलाना युवती के कॉलेज तक पहुंच गया लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

यह पूरा मामला झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी का है. हिंदू युवती को तांत्रिक विद्या से वश में कर दुष्कर्म करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना का नाम इकराम बताया जा रहा है, जो बाड़मेर जिले का रहने वाला था. मौलाना इकराम के मोबाइल में पुलिस को पीड़ित युवती के अलावा कई और युवतियों के अश्लील फोटो मिले.

इस मामले में पीड़िता के भाई ने शिकायत दी और बताया कि कुछ महीने पहले केड गांव की एक महिला नजमा बानो उनके घर आई थी. उसने घर की समस्याओं का समाधान तांत्रिक से कराने की बात कही और मौलाना इकराम खान को घर लेकर आई. उसी रात महिला ने युवती की मां और भाई को बाहर बैठा दिया. युवती को कमरे में बंद रखा.

मौलाना ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ताबीज बांध कर युवती को वश में किया था. फिर नशीला पदार्थ पिला कर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो बनाए. आरोपी मौलाना शीथल और केड गांव की मस्जिद के मौलवियों के पास में रुकता था. आज पुलिस मौलाना को कोर्ट में पेश करेगी.

फिलहाल गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना के खिलाफ रेप, निकाह और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जानकारी मिलते कई लोग गुढ़ागौड़जी थाने पहुंचे और वहां पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए. साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source

संबंधित खबरें