Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सामूहिक बलात्कार के दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामले में पहले ही नाबालिग की चाची को गिरफ्तार किया जा चुका है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सामूहिक बलात्कार की घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पहले ही नाबालिग की चाची को गिरफ्तार किया जा चुका है.
जांच अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह चंपावत ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है कि इस जघन्य अपराध में पीड़िता की सगी चाची की सामने आई थी, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.
नवलगढ़ पुलिस थाने में 23 मई 2025 को एक 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच में सामने आया कि 19 मई को नाबालिग की सगी चाची ने उसे बहला-फुसलाकर गांव से नवलगढ़ बुलाया था. इसके बाद चाची नाबालिग को एक होटल में ले गई, जहां उसने अपने दो दोस्तों से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाया था.
वहीं, चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ शहर की 40 साल महिला द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया था कि 23 फरवरी 2025 की दोपहर उसकी पुत्री घर के पास में स्थित एक दुकान से सामान लाने का कहकर घर से निकली थी, जो वापिस घर नहीं लौटी.
महिला ने रिपोर्ट में बताया था कि उसकी पुत्री के साथ डूंडलोद निवासी दीपक बात करता था. प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने नाबालिगा को दस्तयाब किया. इस दौरान उसने दीपक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है, जिस पर पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. रतनगढ़ पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
Reporter- Ashok Kumar sharma
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!