&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jodhpur News: राजस्थान के जोधपुर सन सिटी लगातार गन सिटी बनता जा रहा है. दो दिन पहले पावटा क्षेत्र में फायरिंग की घटना के आरोपी अभी मिले ही नहीं हैं कि उम्मेद स्टेडियम के पास फिर दिन दहाडे़ फायरिंग की घटना हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही चंद कदमों पर स्टेडियम चौकी एवं उदयमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि फायरिंग की घटना आपसी रंजिश के चलते डराने की नीयत से की गई, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने के समाचार मिल रहे हैं. बताया जा रहा है कि एनसी आर गैंग के बाबू व दो अन्य बाइक पर सवार होकर आए दो जने बाइक पर बैठे रहे एवं हवाई फायर करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है.
यह भी पढ़ें- CM भजनलाल शर्मा ने पत्नी संग किए गोविंद देवजी के दर्शन, मंदिर प्रबंधन ने करवाया चौखट पूजन
जो टाटिया गैंग के चांद, सोहिल, बंटी पर की गई है. दूसरे पक्ष के पास हथियार नहीं होने की वजह से हाथों में पत्थर लेकर पथराव शुरू कर दिया. अपनी जान बचाने के लिए पथराव की घटना भी देखने को मिली. संभवत दोनों पक्षों में आपसी रंजिश की वजह से दो से तीन राउंड फायर होने की बात सामने आ रही है. पुलिस भी घटना को लेकर गंभीर है.
पुलिस कमिश्रर ओमप्रकाश एवं डीसीपी ईस्ट अमित जैन घटना को लेकर गंभीर हैं. तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए गए. दोनों ही अधिकारी पल-पल का अपडेट लेने के साथ मॉनिटरिंग कर रहे हैं. पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपियों की तलाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि फायरिंग की घटना से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल हो गया.
क्योंकि दिन दहाडे़ इस तरह से अपराध की घटना बढ़ने से आमजन का भी सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाएगा. पुलिस ने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए हैं, जिससे अब आरोपियों के चेहरे देखकर उनकी तलाश शुरू कर दी है. जिलेभर में पुलिस को अलर्ट करवा दिया गया है, ताकि आरोपी भाग कर नहीं जा सके.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJodhpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!