Jaipur News: जोधपुर से जयपुर तक आक्रोश की लहर! रेजिडेंट डॉ. राकेश की मौत ने खोली अस्पताल की पोल?

Rajasthan News: जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या मामले में तीन दिन बाद भी परिजन और साथी रेज़िडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी है. राकेश की मौत के बाद परिजन SMS अस्पताल की मोर्चरी में धरने पर बैठे हैं.

Jaipur News: जोधपुर से जयपुर तक आक्रोश की लहर! रेजिडेंट डॉ. राकेश की मौत ने खोली अस्पताल की पोल?
Image Credit: jodhpur resident doctor Rakesh Bishnoi case

Jaipur News: जोधपुर के रेज़िडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की आत्महत्या मामले में तीन दिन बाद भी परिजन और साथी रेज़िडेंट्स का विरोध प्रदर्शन जारी है. राकेश की मौत के बाद परिजन SMS अस्पताल की मोर्चरी में धरने पर बैठे हैं. उनका आरोप है कि राकेश की आत्महत्या नहीं हुई बल्कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारा गया है.

परिजनों ने अस्पताल पर लगाया आरोप
परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल प्रशासन को पता था कि MDM हॉस्पिटल में ECMO सिस्टम काम नहीं कर रहा, तब भी राकेश को चार घंटे वहीं रखा गया. उसके बाद उसे गंभीर हालत में SMS अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन के सामने रखी शर्त
धरने पर बैठे परिजनों ने कहा कि जब तक MDM हॉस्पिटल के फार्माकोलॉजी विभाग के HOD डॉ. राजकुमार राठौड़ को गिरफ्तार नहीं किया जाता और राकेश की पत्नी को सरकारी नौकरी नहीं दी जाती, तब तक वे मोर्चरी से नहीं हटेंगे.

डॉक्टरों ने भी दिया अल्टीमेटम
वहीं, जोधपुर के MDM अस्पताल में रेज़िडेंट डॉक्टरों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम कॉलेज प्रशासन को दिया है. यदि कार्रवाई नहीं होती, तो वे संपूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाएंगे. डॉ. राकेश के सहकर्मियों और परिजनों ने विभागीय जांच, आरोपी HOD के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की है. परिजन अब भी पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे हैं.

EHCC हॉस्पिटल ने किया RGHS योजना से किनारा
वहीं जयपुर के EHCC हॉस्पिटल ने किया RGHS योजना से किनारा कर लिया है. इलाज के दौरान वहां पर सरकारी कर्मचारियों से नकद मांगा जा रहा है. जिसके बाद वहां के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने इसके ऊपर कड़ी आपत्ति जाहिर की है. मीडिया से बात करते हुए विधायक ने बोला कि अस्पताल के द्वारा सराकरी योजना का अपमान बर्दाश्त नहीं है. उन्होंने इस पूरे मामले के ऊपर सीएम के द्वारा हस्तक्षेप करने की भी मांग की है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!


रिपोर्टर - एवज पांचाल

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author