Jaipur News: जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने सेल्फॉक्स की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की, जिसका इलाज SMS अस्पताल में चल रहा है. हालत बिगड़ने पर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया था.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जोधपुर से रेफर हुए एमबीबीएस पीजी छात्र राकेश विश्नोई का इलाज किया जा रहा है. राकेश विश्नोई ने सुसाइड करने का प्रयास किया था. उसने सेल्फॉक्स की गोलियां खाकर जान देने की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई.
जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छात्र को गंभीर स्थिति में जयपुर रेफर किया गया. स्थिति की नजाकत को देखते हुए राजस्थान पुलिस की मदद से जोधपुर से जयपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. छात्र को विशेष एंबुलेंस से एसएमएस अस्पताल लाया गया. आमतौर पर छह घंटे का सफर एंबुलेंस ने मात्र साढ़े तीन घंटे में तय किया.
एंबुलेंस चालक ने बताया कि पुलिस का सहयोग बेहद अहम रहा. अगर ऐसे ग्रीन कॉरिडोर की सुविधा अन्य गंभीर मरीजों को भी मिले, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं.
एसएमएस अस्पताल प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में था. प्रिंसिपल की निगरानी में इलाज की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई. राकेश को एसएमएस के सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक वास्कुलर सर्जरी) वार्ड में भर्ती किया गया है.
डॉक्टरों के अनुसार, छात्र के फेफड़ों और दिल की कार्यप्रणाली प्रभावित हुई है, इसलिए ECMO मशीन की मदद से लंग्स और हार्ट का बाईपास किया जा रहा है. फिलहाल राकेश की हालत नाजुक बनी हुई है.
पढ़िए जयपुर की एक और खबर
Jaipur News: सांभरलेक-फुलेरा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. रेलवे ट्रैक के पास शव पड़ा होने की सूचना सांभरलेक रेलवे स्टेशन मास्टर को मिली, जहां स्टेशन मास्टर ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी.
मौके पर सांभरलेक थाना पुलिस पहुंची लेकिन मामला फुलेरा जीआरपी थाना पुलिस का होने पर मौके पर फुलेरा जीआरपी थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फुलेरा मोर्चरी में रखवाया. वहीं, ट्रेन हादसे के बाद मृतक व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही है. फिलहाल जीआरपी शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!