Rajasthan News: जोगाराम पटेल ने हनुमान बेनीवाल के नोटिस पर दिया बयान, कहा - कानून के विपरीत राजस्थान में कोई काम नहीं चलेगा, बिजली बिल जमा करना और विधायक आवास खाली करना जरूरी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के बिजली का कनेक्शन काटने और विधायक आवास खाली करने के नोटिस पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ा बयान दिया है और कहां है कि अगर हम बिजली का बिल जमा नहीं करेंगे तो हमारा डिस्कोम नहीं चलेगा अगर हम विधायक नहीं है और आवास को दबा कर बैठेंगे, तो कानून के विपरीत है और कानून के विपरीत राजस्थान में कोई काम नहीं चलेगा.
पत्रकारों से बात करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि कानून अपना काम करता है और कानून अपना काम करता रहेगा. वर्तमान में राजस्थान में कानून का राज है और कानून के अनुसार जनप्रतिनिधियों का दायित्व होता है कि वह कानून को माने सबसे पहले यह साबित करें कि मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा पहला दायित्व होता है कि जो भी कानून है उनका पालन करें.
कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल आज जोधपुर प्रवास पर है जहां उन्होंने सर्किट हाउस मे आमजन से मुलाकात की गांव से आए लोगों ने अपनी फरियाद जोगीराम पटेल को सुनाई तो उन्होंने अधिकारियों को फोन कर तुरंत समाधान के निर्देश भी दिए हैं पत्रकारों से बात करते हुए जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल जी का मानना है कि राजस्थान का विकास तब होगा जब आम अवाम का विकास हो, जो समाज में सामान्य परिवार है.
शोषित परिवार है पीड़ित परिवार है अंतिम पंक्ति में खड़े हैं उनका विकास होगा सभी सभी का विकास होगा और तभी हम कहेंगे कि सबका विकास हुआ है राजस्थान में जितने भी बीपीएल परिवार है धीरे-धीरे कर सबको सक्षम बनाएंगे उनके आमदनी के स्रोत बढ़ाएंगे ताकि वह आगे बढ़ सके और हम कह सकेंगे की राजस्थान में कोई बीपीएल नहीं है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!