Alwar News: रिश्वतखोरी की चाशनी चाट रहा था JVVNL का इंजीनियर, 17 हजार रूपये लेते ACB ने दबोचा

Alwar News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए अलवर में कनिष्ठ अभियंता जेवीएनएल पिनान के दलाल फूलसिंह को 17000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

Alwar News: रिश्वतखोरी की चाशनी चाट रहा था JVVNL का इंजीनियर, 17 हजार रूपये लेते ACB  ने दबोचा
Image Credit: Alwar News

Alwar News: अलवर में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के पीनान दलाल श्री फूलसिंह नामक कनिष्ठ अभियंता को 17,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए एसीबी (अलवर चौकी प्रथम) की टीम ने रंगे हाथों ट्रैप करने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया.

इस मामले में एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी महेन्द्र कुमार मीणा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही की. बताया जाता है कि जूनियर इंजीनियर तेज सिंह ने बकर के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर मौके पर ही 5,000 रुपये वसूल लिए, जबकि बाकी 25,000 रुपये की राशि लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए अलवर में कनिष्ठ अभियंता जेवीएनएल पिनान के दलाल फूलसिंह को 17000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया. कनिष्ठ अभियंता को कार्रवाई की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी जीएसएस के तेज सिंह जेईएन के कहे अनुसार उसके दलाल फूलसिंह को परिवादी से 17000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ए.सी.बी.चौकी अलवर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के घर के पास शिवजी का मन्दिर है. 10 सितंबर 2025 को पिनान जीएसएस का तेज सिंह जेईएन परिवादी के घर आये और उससे कहा कि तुम लोगों ने मन्दिर में बिना मीटर के विद्युत का सीधा कनेक्शन कर रखा है. जेईएन तेजसिंह ने (परिवादी )मुझे साईड में ले जाकर कहा. की तुमने मन्दिर में चोरी की लाईट लगा रखी है. या तो तुम अभी तीस हजार रूपये दो अन्यथा एक लाख रूपये की वीसीआर भर दूंगा.

मैनें जेईएन साहब से कहा कि इस कनेक्शन से हमारा कोई लेना देना नहीं है. हमने तो मन्दिर में आने जाने वालो के लिए लाईट लगा रखी है. घर के इन्वेटर से मन्दिर की लाईट को जोड रखा है. हमारे घर का तो अलग से कनेक्शन ले रखा है. परन्तु उसने मुझे धमकी दी की यदि तुम 30000 रूपये कल तक नहीं दोगे, तो मैं तुम्हारी एक लाख की वीसीआर भर दूंगा. मुझे वीसीआर के डरा धमकाकर से 5000 रूपये तो जेईएन ने उसी समय ले लिया. और जाते हुये कहा कल तक 25000 रूपये नहीं लाया, तो वीसीआर भर दूंगा.

उक्त वीसीआर नही भरने के नाम पर 30000- रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है. ए.सी.बी. चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी महेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएलओ द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी जेइएन के दलाल फूलसिंह को परिवादी से 17000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

आरोपी तेजसिंह जेइएन कार्यवाही की भनक लगने के कारण मौके से फरार हो गया. आरोपी से पूछताछ एवं कार्यवाही जारी है. एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAjmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More