Jaipur News: नेपाल में हिंसा के बीच जयपुर के चाकसू-फागी के 200 तीर्थ यात्री काठमांडू में फंसे! पशुपतिनाथ दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं की बस पर पथराव. भारतीय दूतावास ने होटल में शिफ्ट किया, सुरक्षित वापसी के प्रयास जारी.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: नेपाल की राजधानी काठमांडू में चल रही हिंसा के बीच राजस्थान के जयपुर जिले के चाकसू-फागी क्षेत्र के करीब 200 तीर्थ यात्रियों के फंस जाने की चिंताजनक खबर सामने आई है. ये श्रद्धालु पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए नेपाल गए थे, लेकिन अचानक भड़की हिंसा ने उनकी यात्रा को दर्दनाक बना दिया. भारतीय दूतावास ने तुरंत कदम उठाते हुए यात्रियों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने की व्यवस्था की है और उन्हें होटलों में ठहराया जा रहा है. काठमांडू एयरपोर्ट पर भूखे-प्यासे फंसे इन राजस्थानी श्रद्धालुओं को दूतावास की मदद से राहत मिली है, लेकिन अभी भी सकुशल वापसी की चुनौतियां बरकरार हैं.
चाकसू के तीतरिया गांव से रामू लाल खोज, रामचरण खोज, दामोदर जांगिड़, कैलाश जोशी समेत ये तीर्थ यात्री पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए काठमांडू पहुंचे थे. हिंसा के दौरान उनकी बस पर पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों में खौफ का माहौल है. हुड़दंगियों ने उन्हें धमकियां भी दीं, जिसके कारण वे एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे. यात्रियों का कहना है कि नेपाल में स्थिति इतनी बिगड़ी हुई है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भारतीय दूतावास ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
इधर, यात्रियों के गांवों में परिजन चिंता से घिरे हुए हैं. चाकसू-फागी क्षेत्र के परिवार वाले लगातार संपर्क में हैं और राज्य सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि यात्रियों को शीघ्र सकुशल वापस लाने के लिए कूटनीतिक स्तर पर पहल की जाए. यात्रियों के परिजनों ने बताया कि फोन पर बातचीत में वे डरे हुए लग रहे हैं, और हिंसा की आशंका से सब कुछ ठप हो गया है. नेपाल में जारी अशांति ने न केवल धार्मिक यात्रा को प्रभावित किया है, बल्कि भारतीय यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दूतावास के प्रयासों से उम्मीद जगी है कि जल्द ही सभी यात्री सुरक्षित लौट सकेंगे. स्थानीय प्रशासन भी इस मामले में केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर रहा है ताकि कोई विपत्ति न हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaisalmer Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!