Kedarnath Helicopter Crash: फूट-फूट कर रोई पायलट राजवीर की पत्नी, वर्दी में दी पति को विदाई

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह की मौत हो गई. आज सुबह उनका पार्थिव शरीर जयपुर लाया गया. उसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जिसमें मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित सेना के कई पूर्व अधिकारी शामिल हुए.

Kedarnath Helicopter Crash: फूट-फूट कर रोई पायलट राजवीर की पत्नी, वर्दी में दी पति को विदाई
Image Credit: Kedarnath Helicopter Crash

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह की मौत हो गई. आज सुबह उनका पार्थिव शरीर जयपुर लाया गाय. उसके बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई. जिसमें मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित सेना के कई पूर्व अधिकारी शामिल हुए.

इस दुख की घड़ी में भी राजवीर की मां अपने पुत्र को अंतिम विदाई देते समय बहती अश्रु धारा के साथ भारत माता के जयकारे लगा रही थी, तो वही 14 साल बाद मां बनी राजवीर की पत्नी दीपिका भी बड़े हिम्मत के साथ अपने पति को सैन्य सम्मान के साथ सेवा की वर्दी पहनकर अंतिम विदाई दे रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source

राजवीर की पत्नी दीपिका राजवीर की तस्वीर लिए शव यात्रा में सेना की वर्दी पहनकर आगे आगे चलती रही थी. भारत माता के जयकारे लगाती रही अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे. मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि हेलीकॉप्टर क्रैश की जांच करवाई जाएगी कि आखिर क्या वजह रही कि इतने खराब मौसम में भी हेलीकॉप्टर उड़ाना पड़ा.

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजवीर के साथियों से उनकी बात हुई है वह एक बहुत अच्छे ऑफिसर टीम लीडर और जिम्मेदार अधिकारी रहे हैं. मंत्री राठौर ने कहा कि बड़ी दुखद घटना है कि जब राजवीर के घर में जश्न का माहौल होना था, परिवार में 14 साल बाद जुड़वा बच्चे हुए, तब उन्हें उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

आपको बता दें कि उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार 15 जून को सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट 37 वर्षीय राजवीर सिंह चौहान की मौत हो गई. केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान का शव उनके घर जयपुर लाया गया.

अक्टूबर 2024 में राजवीर ने एक निजी कंपनी में बतौर एविएशन पायलट जॉइन किया था. लेफ्टिनेंट कर्नल से रिटायर्ड राजवीर सिंह बीते 9 महीने से एविशन प्राइवेट लिमिटेड के लिए फ्लाइंग कर रहे थे.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author