गहलोत का नक्शा बदला, भजनलाल की मुहर! खैरथल-तिजारा अब भर्तृहरि नगर जिला

Rajasthan News: प्रदेश में बीजेपी की भजनलाल सरकार पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर से बनाए गए जिले का नाम बदलने जा रही है. नए जिले खैरथल तिजारा का नाम अब भर्तृहरि नगर जिला किया जा रहा है.

गहलोत का नक्शा बदला, भजनलाल की मुहर! खैरथल-तिजारा अब भर्तृहरि नगर जिला
Image Credit: Bhajanlal governmentSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan News: राजस्थान में आज से करीब दो साल पहले तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार ने 19 नए जिले बनाने की घोषणा की थी. इनमें खैरथल तिजारा को भी नए जिला बनाया गया था. गहलोत कैबिनेट ने 4 अगस्त 2023 को नए जिलों के गठन पर मुहर लगाई थी. अब करीब दो साल बाद बीजेपी की भजनलाल सरकार नए जिले खैरथल तिजारा का ही नाम बदलने जा रही है. सरकार ने जिले का नाम बदलने की पूरी तैयारी कर ली है. नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर चली नोटशीट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंजूरी दे दी है. अब कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बाद खैरथल तिजारा का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर कर दिया जाएगा.

जानकार सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से पिछले दिनों खैरथल तिजारा पुलिस जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा. प्रस्ताव को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया, जहां से पहले राजस्व जिले का नाम बदलने की बात कही गई. इसके बाद सीएमओ से एक नोटशीट राजस्व विभाग को भेजी गई, जिसमें खैरथल तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर करने की बात कही गई. इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अप्रू व्व्ल भी दी गई. ऐसे में साफ है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति के बाद खैरथल तिजारा जिले का नाम अब भर्तृहरि नगर जिला होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

राजा भर्तृहरि के नाम पर रखा जा रहा है जिले का नाम
अभी पुराने अलवर जिले में भर्तृहरि के नाम का बड़ा महत्व है. जिले में भर्तृहरि का बड़ा मेला भी भरता है. इससे लाखों लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है. संभवतया इसे देखते हुए खैरथल तिजारा जिले का नाम भर्तृहरि नगर रखने का जिले का नाम बदलने का फैसला लिया गया. अभी जिले की आबादी करीब दस लाख की है. सरकार के इस फैसले का असर इन पर पड़ेगा.

अब अधिसूचना का इंतजार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब राजस्व विभाग नए जिले के नाम की अधिसूचना जारी करेगा. सीएमओ से नोटशीट राजस्व विभाग भेजी गई है. राजस्व विभाग इसको लेकर अधिसूचना जारी करेगा और इसके बाद खैरथल-तिजारा अब भर्तृहरि नगर जिला हो जाएगा. गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार ने 19 नए जिलों की घोषणा की थी, उनमें बीजेपी सरकार ने नए जिलों में से 9 जिले खत्म कर दिए थे. हालांकि शेष जिलों में खैरथल तिजारा को बरकरार रखा था.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More