Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी में तीन साल के बालक के अपहरण का मामला सामने आया. आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है. निर्जला एकादशी की भीड़ में मां ने बच्चे ने अज्ञात युवक को सौंपा था.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में निर्जला एकादशी के अवसर पर खाटूधाम आए श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी के माहौल में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.
दर्शन के लिए महानाई का बाग, पुष्पा नगर ऐशबाग भोपाल से सांस आशा देवी के साथ आई. महिला ललिता जाटव पत्नी अजय जाटव का तीन साल के बेटे रक्षम जाटव अज्ञात युवक के साथ लापता हो गया. घटना के बाद खाटूश्यामजी पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है.
जानकारी के अनुसार, ललिता जाटव अपनी सास आशा देवी और बेटे रक्षम के साथ भोपाल से श्याम दर्शन हेतु खाटूधाम पहुंची थीं. यात्रा के दौरान जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात युवक उनके साथ हो गया, जो बाद में जयपुर रेलवे स्टेशन से सिंधी कैंप, बस द्वारा रींगस और फिर ऑटो से खाटूधाम तोरणद्वार से पैदल दर्शन मार्ग से वात्सल्य भवन तक लगातार उनके साथ बना रहा.
भीड़-भाड़ के कारण ललिता ने अपने बेटे को उक्त युवक के सुपुर्द कर दिया. दोनों दर्शन के लिए चले गए और वापस आकर देखा तो अज्ञात युवक बालक को लेकर फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दी है.
थानाधिकारी पवन कुमार चौबे के अनुसार, आरोपी युवक का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में स्पष्ट रूप से कैद हुआ है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.
जिला स्पेशल डीएसटी टीम को मामले की गंभीरता को देखते हुए बालक की तलाश में लगाया गया है. पुलिस कस्बे भर के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.
स्थानीय थाना पुलिस और डीएसटी टीम लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है. पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को आरोपी युवक या बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करें. इसके साथ खाटूश्यामजी पुलिस ने समस्त पुलिस थानों में आरोपी युवक और बालक की फोटो भेजकर तलाश के लिए निर्देशित किया गया.
Reporter- Ashok Singh Shekhawat
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!