Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक व जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग पहुंचे और पूजा-अर्चना की.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक व जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग श्याम बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की. उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली समृद्धि और सुख-शांति की कामना की.
मुख्य सचेतक का श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा उनका श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. गर्ग ने मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए दर्शन व्यवस्था की जानकारी ली और मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की जा रह व्यवस्थाओं की सराहना की.
मुख्य सचेतक की आगवानी करते पटवारी रोहिताश सैपट और हेड कांस्टेबल मोहनलाल ने दर्शन करवाए. गर्ग ने कहा कि खाटूधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे सराहनीय हैं और इससे श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा.
खाटू नगरी में बाबा श्याम के भक्तों की भीड़ हर दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में बीती एकादशी के आसपास 4 दिनों में 11 लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और फाल्गुन एकादशी के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए. खाटू श्याम जी मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ वीकेंड और एकादशी पर देखने को मिलती है. हर महीने एकादशी औक द्वादशी पर बाबा के दरबार में मेला लगता है. इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है.
खाटू श्याम जी के सबसे पास रींगस रेलवे स्टेशन है, जहां से खाटू का रास्ता 18 किलोमीटर है. कई भक्त अपनी मन्नत लिए रीगंस से पैदल चलकर दरबार में दर्शन करने आते हैं. इतनी गर्मी में भी बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़ कम नहीं हो रही है, जो उनके प्रति भक्तों के प्रेम और आस्था को दर्शाती है. खाटू श्याम जी कलियुग के देवता कहलाते हैं, जो अपने हारे हुए भक्तों का सहारा बनते हैं.
Reporter-Ashok Singh Shekhawat
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!