Khatu Shyam Mandir : बाबा श्याम के दरबार में देवशयनी एकादशी पर विशेष तैयारी, 78 बीघा में हो सकेगी पार्किंग

KhatuShyam Ji : सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में आगामी 6 से 7 जुलाई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मासिक मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

Khatu Shyam Mandir : बाबा श्याम के दरबार में देवशयनी एकादशी पर विशेष तैयारी, 78 बीघा में हो सकेगी पार्किंग
Image Credit: KhatuShyam JiSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

KhatuShyam Ji : खाटू श्याम जी की नगरी में 6 और 7 जुलाई को मेला लगने वाला है. ऐसे में यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी. वहीं, 7 जुलाई को द्वादशी है. दो दिवसीय मासिक मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस बार देवशयनी एकादशी रविवार को पड़ने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.

कब है देवशयनी एकादशी 2025 जुलाई
सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में आगामी 6 से 7 जुलाई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मासिक मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इस बार देवशयनी एकादशी रविवार को पड़ने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. देवशयनी एकादशी को लेकर कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं, इसलिए इसे देवशयनी एकादशी कहा जाता है. इसे चातुर्मास के नाम से भी जाना जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

बाबा श्याम में देवशयनी एकादशी की तैयारी
ऐसे में देवशयनी एकादशी पर भी खाटू श्याम मंदिर में विशेष आयोजन हो सकते हैं. इस दिन बाबा के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ सकता है.एकादशी पर, मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के कारण, सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाते हैं ताकि भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो.

मेले में भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी और प्रशासन समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंचने की उम्मीद के चलते पार्किंग और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जा रहा है. कस्बे में स्थित 52 बीघा क्षेत्र के सरकारी पार्किंग स्थल को पूरी तरह बैरिकेडिंग कर व्यवस्थित किया गया है.

इसके अलावा सांवलपुरा रोड पर किसान गोशाला के पास 78 बीघा में एक नया पार्किंग स्थल विकसित किया जा रहा है. जिसमें करीब 2000 वाहनों की पार्किंग की क्षमता होगी. यह पार्किंग सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा श्री श्याम मंदिर कमेटी के सौजन्य से विकसित की जा रही है.

इसके अलावा मेले के दौरान चिकित्सा सुविधा, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी पुख्ता किया जा रहा है. अधिकारियों की मानें तो सभी तैयारियों की निगरानी तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत और थानाधिकारी पवन कुमार चौबे द्वारा की जा रही है.

राजावत ने जानकारी दी कि फिलहाल सांवलपुरा रोड पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. लेकिन भविष्य में इसे स्थायी रूप से विकसित किया जाएगा।प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More