श्याम कुंड के पास दुकानदारों ने लाठी-डंडों से श्रद्धालुओं को पीटा, वीडियो वायरल

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम जी में श्याम कुंड के पास श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों ने मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

श्याम कुंड के पास दुकानदारों ने लाठी-डंडों से श्रद्धालुओं को पीटा, वीडियो वायरल

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी में श्याम कुंड के पास श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि यह घटना आज बरसात के दौरान की है. बारिश के कारण कई श्रद्धालु पास ही एक दुकान के आगे खड़े हो गए थे.

इसी दौरान दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं से अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से भगाया, जिससे कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई. घटना के वायरल वीडियो में दुकानदार पक्ष द्वारा श्रद्धालुओं के साथ धक्का-मुक्की और लाठी से हमला किया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दुकानदारों ने श्याम भक्तों में बच्चो और महिलाएं के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की. सूचना मिलते ही खाटू थाना प्रभारी पवन चौबे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

खाटू श्याम जी जैसे श्रद्धा स्थल पर हुई इस घटना से स्थानीय लोग और श्रद्धालु आक्रोशित हैं. वहीं, ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस कर्मी भी नदारद रहते हैं, जिसके चलते इस तरह को घटना आम बात है. पीड़ित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकयत दी है. पुलिस घायलों का मेडिकल करवा रही है.

इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि मारपीट में युवा से लेकर महिलाएं तक, एक दूसरे को बड़ी बेरहमी से लाठियों मारपीट कर रहे हैं. कुछ लोग जिन्हें कथित तौर पर भक्त और दुकानदार बताया जा रहा है जमकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चला रहे हैं. वायरल वीडियो में महिलाओं को भी लाठी-डंडों से नहीं बख्शा जा रहा है.

वायरल वीडियो में झमाझम बारिश के बीच कुछ लोग आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल मंदिर कमेटी की ओर से अब तक वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह वायरल वीडियो शुक्रवार सुबह 11 बजे का बताया जा रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और Sikar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news