Khatu Shyam Ji: तोरणद्वार के पास ढाबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट, चले लात-घूंसे

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र तोरणद्वार के पास ढाबे पर खाने के पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है. 

Khatu Shyam Ji: तोरणद्वार के पास ढाबे पर दो पक्षों में हुई मारपीट, चले लात-घूंसे
Image Credit: Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी थाना क्षेत्र में स्थित तोरणद्वार के पास ढाबे पर 7 जून की रात को खाने के पैसे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया.

इस घटना में दो व्यक्ति गोपाल पुत्र गंगाबक्स मील तथा हेमन्त पुत्र गोपाल मील, निवासी रानोली गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का उपचार रींगस के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में ले गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों में बेताव जाटव पुत्र राजेन्द्र, शिवकुमार पुत्र मन्नालाल जाटव, हर्षवर्धन पुत्र मखनलाल जाटव और आशिक पुत्र पीतम जाटव सभी आरोपी करौली जिले के निवासी को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं, भतीजे सुरेश मील निवासी रानोली ने खाटूश्यामजी थाने में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी. वही पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है.

पढ़िए सीकर की एक औप खबर

Sikar News: राजस्थान के सीकर जिले के रींगस में भैरुजी मोड़ स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में आरटीओ के डर से घुसा डस्ट से भरा ओवरलोड डंपर सड़क किनारे बनी कुई धंसने से मकान के सामने पलट गया.

ओवरलोड डंपर सुभाष निठारवाल के मकान के सामने पलटा, जिसमें रींगस उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार रहते हैं. डंपर पलटने से उपखंड अधिकारी की सरकारी गाड़ी मकान के अंदर ही पैक हो गई, जिससे एसडीएम को प्राइवेट वाहन से कार्यालय जाना पड़ा.

ओवरलोड डंपर पलटने की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया. हादसे के बाद कार्रवाई से बचने के लिए डंपर की नंबर प्लेट पर ग्रीस से पुताई करके नंबर मिटाने की कोशिश की गई.

इस संबंध में परिवहन निरीक्षक राजीव जैन ने कागजातों की जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. गनीमत रही कि डंपर मकान में नहीं घुसा अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था. वहीं, कॉलोनीवासियों ने बताया कि हादसा देर रात होने से कोई जनहानि नहीं हुई अन्यथा पूरे दिन कॉलोनी की सड़क पर छोटे बच्चे खेलते रहते हैं.

Reporter-Ashok Singh Shekhawat

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.