&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर के डार्क जोन कहे जाने वाले खेड़ली तहसील के एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की शुरुआतकी. अपने निजी खर्चे से 40 छात्राओं और 3 छात्र की फीस का चेक ग्रामीणों की मौजूदगी में विद्यालय परिवार को सोपा.
जानकारी के अनुसार खेड़ली कस्बे के समीपवर्ती गांव बंगन का नंगला निवासी प्रधानाचार्य मानसिंह यादव ने बालिका शिक्षा एवं सरकारी स्कूलों में घटते नामांकन को लेकर एक सराहनीय पहल की है. मानसिंह यादव वर्तमान में कठूमर ब्लॉक के इंद्रावली गांव के राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में पदस्थापित हैं. इनके एक पुत्र आईपीएस ,छोटा पुत्र आईएएस तथा पुत्रवधू भी आईएएस अधिकारी हैं.
इन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाले हर छात्र छात्राओं की सभी तरह की फ़ीस अपने निजी खर्चे पर कराने संकल्प लिया है. इसी के तहत् प्रधानाचार्य मानसिंह यादव ने विधालय परिसर में एक समारोह के दौरान बच्चों की फ़ीस के लिए चैक विधालय परिवार को सौपें.
इस विधालय में वर्तमान में चालीस छात्राएं तथा तीन छात्र अध्ययन कर रहे हैं. मानसिंह यादव का उद्देश्य है कि कोई बच्चा शिक्षा से बंचित नहीं हो. इस कार्य को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य मानसिंह यादव की सराहना की है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBhilwara Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!